फिल्म कलंक के गीत में माधुरी दीक्षित संग आलिया करेंगी कथक
करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म कलंक के सेट से खबर आई थी कि माधुरी दीक्षित और संजय दत्त कुछ दिन पहले एक दूसरे के साथ शूट कर रहे थे
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एेसी कई फिल्में हैं जिसके गीतों में दो अभिनेत्रियों ने नृत्य किया है। और कई गीत दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। अब एेसा फिर से होने जा रहा है। एक अभिनेत्री अपने जमाने की मशहूर अदाकारा हैं तो दूसरी आज के जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री। हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट की।
फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित जल्द फिल्म कलंक में एक गाना साथ में करती नजर आएंगी। पीरियड ड्रामा फिल्म होने के चलते इस गाने में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट कथक करती दिखाई देंगी। माधुरी दीक्षित कथक में पारंगत हैं। वहीं आलिया भट्ट ने कथक की ट्रेनिंग अभी हाल ही में ली है। उन्होंने इसके लिए पंडित बिरजू महाराज से भी ट्रेनिंग ली जो कि कभी माधुरी दीक्षित को भी कथक सिखा चुके हैं। इस फिल्म के माध्यम से माधुरी दीक्षित पहली बार आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ काम करेंगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों चल रही है।
आपको बता दें कि, वरण धवन और आलिया भट्ट की बिग स्क्रीन पर जोड़ी अभी तक हिट रही है। इन दोनों ने अभी तक चार फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर', हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्में दी हैं। फिल्म कलंक की बात करें तो कलंक में लंबे समय बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की जोड़ी भी एक साथ आ रही है। दोनों की फिल्में साजन, खलनायक और थानेदार हिट रही हैं।
आपको हमने बताया था कि, करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म कलंक के सेट से खबर आई थी कि माधुरी दीक्षित और संजय दत्त कुछ दिन पहले एक दूसरे के साथ शूट कर रहे थे और शूटिंग बड़े जोरों शोरों से चल रही है l दोनों किसी ड्रामेटिक सीन के लिए शूट कर रहे थेl गौरतलब है कि करण की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म का निर्माण कर रही है और अभिषेक बर्मन निर्देशन l फिल्म कलंक के माध्यम से माधुरी दीक्षित और संजय दत्त 20 वर्षों के बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैंl वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका हैl
आलिया की बात करें तो वे एक सफल अभिनेत्री के तौर पर उभरी हैं। उनकी हालिया फिल्म राज़ी में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की अगली फिल्म को मिला नाम, इस इलाके में दखल मना है
यह भी पढ़ें: Box Office: पहले दिन बॉलीवुड फिल्मों की 'चिल्लर' कमाई, पार्टी तो The Nun की