60's का 'शाही नायक' था ये दिग्गज एक्टर, मधुबाला-मीना कुमारी के साथ दी कल्ट फिल्में; दर्दनाक हुआ अंत
50-60 के दशक में जब किसी फिल्ममेकर को राजा-महाराजा के रोल के लिए एक्टर की जरूरत पड़ती तो प्रदीप कुमार को अप्रोच किया जाता था।
-1793117122967_m.webp)
भारतीय सिनेमा का 'शाही नायक' था ये हीरो
HighLights
भारतीय सिनेमा का 'शाही नायक' था ये हीरो
मधुबाला-मीना कुमारी के साथ दी थी कई फिल्में
60 के दशक में भारतीय सिनेमा को दी बेहतरीन फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी पर्दे पर जिंदगी तो चकाचौंध और शोहरत से भरी रही लेकिन पर्दे से अलग यानी निजी जिंदगी में उतनी कठिनाईयां और संघर्ष रहा। एक ऐसी ही कहानी है 50-60 के दशक के अभिनेता प्रदीप कुमार की, जिन्होंने मधुबाला, मीना कुमारी जैसी सुपरस्टार्स के साथ काम किया और सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
60 के दशक के शाही हीरो
प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) को उनके गरिमामयी और शालीन व्यक्तित्व के कारण पर्दे का शाही हीरो कहा जाता था। यही कारण था कि उन्हें कई फिल्मों में राजा-महाराजा बनाया गया। उन्होंने 50-60 के दशक में अधिकतर राजा, राजकुमार, शहंशाह और नवाब के ऐतिहासिक और रोमांटिक किरदार निभाए।
-1793117428040.webp)
यह भी पढ़ें- चांद का दीदार, पति से प्यार... सिनेमा में जब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया करवाचौथ, इन फिल्मों में दिखी झलक
मधुबाला और मीना कुमारी के रहे को-स्टार
उनकी मुख्य शाही फिल्मों में अनारकली, ताजमहल, बहू बेगम, चित्रलेखा, नागिन शामिल हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों मधुबाला और मीना कुमारी के साथ दीं। वे Madhubala के साथ 8 फिल्मों में वहीं Meena Kumari के साथ 7 फिल्मों में काम किया था।
-1793117454589.webp)
उन्हें 1960 के दशक की नई अभिनेत्रियों, जैसे साधना, सायरा बानो, बबीता या शर्मिला टैगोर के साथ काम करने का मौका नहीं मिला, हालांकि उन्होंने 'घूंघट' और 'मेरी सूरत तेरी आंखें' में आशा पारेख के साथ, और 'राखी' (1962) में वहीदा रहमान के साथ काम किया था।
प्रदीप कुमार की निजी जिंदगी
प्रदीप कुमार की तीन बेटियां थीं - बीना बनर्जी, मीना चटर्जी और रीना मुखर्जी और एक बेटा था - देवीप्रसाद कुमार बताब्याल। उनके भाई कालिदास (बताब्याल) एक निर्देशक थे, जिन्होंने कुमार की कई फिल्मों का निर्देशन किया था। उनकी बेटी बीना बनर्जी फिल्मों और टीवी सीरियलों काम करती थी। वहीं उनके बेटे सिद्धार्थ बनर्जी ने साजिद खान की फिल्मों 'हाउसफुल 2' (2012) और 'हिम्मतवाला' (2013) में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।
-1793117472300.webp)
दर्दनाक रहा प्रदीप कुमार का अंत
प्रदीप कुमार ने फिल्मों में खूब शोहरत कमाई लेकिन आखिर में उनके जीवन का अंत काफी दर्दभरा हुआ। कहा जाता है कि उन्हें लकवा लग गया था और उनके बच्चों ने उन्हें ऐसी हालत में अकेला छोड़ दिया था। इसके बाद जैसे प्रदीप कुमार की जिंदगी में खामोशी छा गई, क्योंकि उनके आखिरी दिनों में उनके साथ कोई नहीं था। उनकी पत्नी के निधन के बाद वे और भी अकेले पड़ गए थे।
इतना ही नहीं बुढ़ापे में उनके सर पर छत तक नहीं थी। ऐसी हालत में कोलकाता के एक बड़े व्यापारी ने उन्हें अपनी बिल्डिंग में रहने का ठिकाना दिया। आखिरकार 27 अक्टूबर 2001 को कोलकाता में उनका निधन हो गया।
