विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhubala Death Anniversary: निधन के दो साल बाद रिलीज हुई थी मधुबाला की पहली रंगीन फिल्म, शूटिंग के दौरान ही पड़ गई थीं बीमार

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 22 Feb 2024 11:50 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक Madhubala ने कई फिल्मों में काम किया है। महल चलती का नाम ...और पढ़ें

मधुबाला की एकमात्र कलर फिल्म (Photo Credit: Jagran Graphics)
मधुबाला की एकमात्र कलर फिल्म (Photo Credit: Jagran Graphics)

HighLights

  1. 'ज्वाला' थी मधुबाला की एकमात्र कलर फिल्म
  2. अभिनेत्री के निधन के दो साल बाद हुई थी रिलीज
  3. 23 फरवरी को है एक्ट्रेस की डेथ एनिवर्सरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Madhubala Death Anniversary: मधुबाला का नाम हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में लिया जाता है। उन्होंने अपने समय में अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों दिलों पर लंबे समय तक राज किया था।

हालांकि, एक्ट्रेस ने बहुत ही कम समय में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कल यानी 23 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि है। चलिए जानते हैं उनकी आखिरी फिल्म 'ज्वाला' के बारे में, जो उनके निधन के दो साल बाद रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: Madhubala ने महज 17 साल की उम्र में बडे़ पर्दे पर निभाई ऐसी भूमिका, जानिए भारत की पहली Adult फिल्म कौन सी थी?

मधुबाला की एकमात्र कलर फिल्म

मधुबाला द्वारा अभिनीत यह एकमात्र फिल्म है, जिसे पूरी तरह से रंगीन फिल्माया गया है। हालांकि, उनकी सबसे फेमस फिल्म 1961 में आई मुगल-ए-आजम में भी कुछ रंगीन सीन हैं, लेकिन उस फिल्म को ज्यादातर ब्लैक एंड व्हाइट में ही शूट किया गया था।

निधन के दो साल बाद हुई रिलीज

मधुबाला अपनी आखिरी फिल्म 'ज्वाला' के फिल्मांकन के दौरान बीमार पड़ गई थीं। फिर 23 फरवरी, 1969 को एक्ट्रेस का निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद मूवी काफी समय तक लटकी रही।

idiva की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में इसे एक्ट्रेस की पुरानी फिल्मों से फुटेज लेकर पूरा किया गया और कई बॉडी डबल डुप्लीकेट सीन भी किये गए थे। इसके बाद 'ज्वाला' को उनके निधन के दो साल बाद 1971 में रिलीज किया गया।

इस फिल्म में सुनील दत्त मुख्य अभिनेता थे और आईएमबीडी के अनुसार, यह आखिरी फिल्म थी, जिसमें शंकर सिंह रघुवंशी, मोहम्मद रफी और सुनील दत्त का कॉम्बिनेशन था।

बसंत से की एक्टिंग की शुरुआत

मधुबाला का जन्म 4 फरवरी, 1933 में हुआ था। बचपन में उनका नाम 'मुमताज जहां देहलवी' था। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करते समय एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर मधुबाला रख लिया था। मधुबाला ने बहुत ही कम उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। साल 1942 में आई फिल्म 'बसंत' में उन्होंने छोटे सा रोल करके फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

ऐसा कहा जाता है कि मधुबाला को भाषाओं को सीखने का बहुत शौक था। वह हिंदी, उर्दू और इंग्लिश के साथ पश्तून भाषा अच्छे से जानती थीं।

किशोर कुमार से की थी शादी

मधुबाला ने साल 1960 में किशोर कुमार में शादी की। ऐसा कहा जाता है कि किशोर कुमार ने ही अभिनेत्री के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, दोनों की शादी 9 साल तक चली। इन सालों में किशोर कुमार ने एक्ट्रेस का बेहद ख्याल रखा करते थे। 9 साल बाद 1969 में इस कपल ने तलाक ले लिया।

यह भी पढ़ें: पिता की वजह से अधूरी रह गई थी Dilip Kumar और Madhubala की प्रेम कहानी, 9 साल बाद खत्म किया था रिश्ता