Go Goa Gone 2: मिलेगी गो गोवा गॉन की दूसरी किस्त, लौट आएंगे सभी पुराने किरदार
Go Goa Gone 2 गो गोवा गॉन के सीक्वल की ऑफ़िशियल घोषणा कर दी गई है। यह फ़िल्म अगले साल यानी मार्च 2021 में रिलीज़ होगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली वाला रशियन बने सैफ़ अली ख़ान और तीन मस्त बैचलर्स जो गोवा में पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद आते हैं, जॉम्बीज़ आते हैं और पूरी पार्टी बर्बाद हो जाती है। गो गोवा गॉन से दर्शकों को एक अलग किस्म की कॉमेडी देखने को मिला। साल 2013 में आई इस फ़िल्म का दूसरा इंस्टॉलमेंट आने को तैयार है। गो गोवा गॉन के सीक्वल की ऑफ़िशियल घोषणा कर दी गई है। यह फ़िल्म अगले साल यानी मार्च 2021 में रिलीज़ होगी।
मैडॉक फ़िल्म ने अपने ऑफ़िशियल अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ' आप कोशिश करने, लेकिन इस ट्रैप से बच नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार बेस्ट जॉम-कॉम सीक्वल गो गोवा गॉन 2 के लिए, जो मार्च 2021 में रिलीज़ होगी।
इस फ़िल्म को मैडॉक फिल्म्स के संस्थापक दिनेश विजान काफी उत्साहित हैं। उन्होंने न्यूज़ एजेसी आईएनएनस से बात करते हुए कहा कि 2013 से एक यात्रा की तरह है और हम वापस आ गए हैं। यह एक क्रेजी राइड होगी। गो गोवा गोन ने कई चीजों को अलग तरीके से दिखाया। हम एक बार फिर ऐसा करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान हम उन सभी किरदारों को वापस लेकर आ रहे हैं, जो पहले इसके साथ थे। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का फाइनल ड्रॉफ्त तैयार किया जा रहा है। फ़िल्म की शूटिंग सितंबर 2020 से शुरू होगी।
आपको बता दें कि गो गोवा गॉन साल 2013 में आई थी। इस फ़िल्म सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास, पूजा गुप्ता और आनंद तिवारी लीड रोल में थे। इस फ़िल्म को राज एंड डीके ने डायरेक्ट किया था। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। कम बजट में बनी फ़िल्म नें कुल 37.82 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इस अभी तक डायरेक्टर के बारे में मेकर्स ने कुछ नहीं बताया है। हालांकि, दर्शकों एक बार जॉम-कॉम फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार होगा।