Lok Sabha Election 2019 Result: अमेठी में Rahul Gandhi और Smriti Irani में टक्कर, Shatrughan Sinha की पत्नी पीछे
Lok Sabha Election 2019 Result कुछ देर पहले स्मृति ने 5000 वोटों से बढ़त ली थी। फिलहाल राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। गुरुवार को सबकी निगाहें लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों पर टिकी हुई हैं। राजनेता के अलावा फिल्मी सितारे भी इन नतीजों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि कोई फिल्मस्टार खुद चुनाव लड़ रहा है तो किसी फिल्मस्टार का बेटा चुनावी मैदान में है। ऐसे में फिल्मी सितारों को लेकर क्या रुझान आ रहे हैं उसके बारे में जानकारी दे देते हैं।
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर पूरे देश की निगाहें हैं। वैसे तो यह कांग्रेस की परम्परागत सीट है जहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा का चुनाव जीतते रहे हैं। हालांकि अभी तक यह चुनाव उनके लिए काफी मुश्किल नजर आ रहा है। अमेठी में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतारा है और मतगणना के जो रुझान आ रहे हैं उसमें फिलहाल स्मृति ईरानी, राहुल गांधी से करीब 1700 मतों से पीछे चल रही हैं।
बता दें कि, कुछ देर पहले स्मृति ने 5000 वोटों से बढ़त ली थी। फिलहाल राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आपको याद दिला दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने स्मृति को मात दी थी।
अगर बात करें उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट पर समाजवादी पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की तो इस चुनावी मुकाबले में वे करीब चार हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रही हैं। पूनम के सामने बीजेपी के कद्दावर नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह हैं। राजनाथ सिंह यहां के मौजूद्सा सांसद भी हैं।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कर चुके हैं। वहीं, 2009 में लाल जी टंडन और 2014 में राजनाथ सिंह ने इस सीट से भारी मतों से बाजी मारी थी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इस बार बीजेपी ने फिर राजनाथ सिंह को लखनऊ से उतारा है।
खैर आज यह साफ हो जाएगा कि कौन किस पर भारी है और कौन जीत हासिल करता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप