नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स : ये रही विनर्स की पूरी लिस्ट
63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। कैटेगरी के लिहाज से अवॉर्ड प्राप्त करने वाली फिल्मों और एक्टर्स के नाम इस प्रकार हैं-
नई दिल्ली। सोमवार को 63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। फीचर फिल्म 'बाहुबली' को बेस्ट फिल्म तो 'बजरंगी भाईजान' को बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया। कैटेगरी के लिहाज से अवॉर्ड प्राप्त करने वाली फिल्मों और एक्टर्स के नाम इस प्रकार हैं-
बेस्ट एक्ट्रेस- कंगना रनोट (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म-बजरंगी भाईजान
बेस्ट एक्टर-अमिताभ बच्चन (पीकू)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- जूही चतुर्वेदी (पीकू) और हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रिर्टन्स)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी-सुदीप चटर्जी (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर- नीरज घेवान (मसान)
बेस्ट फीचर फिल्म-बाहुबली
बेस्ट डायरेक्टर-संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट हिंदी फिल्म-दम लगा के हईशा
बेस्ट कोरियोग्राफी-रेमो डिसूजा (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर-मोनाली ठाकुर (मोह मोह के धागे, दम लगा के हईशा)
बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर-तनवी आजमी (बाजीराव मस्तानी)
सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म-निमायकम
पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन पर बेस्ट फिल्म-वलिया चिराकुल्ला पक्षीकल
राष्ट्रीय अखंडता पर बेस्ट फीचर फिल्म नरगिस दत्त अवॉर्ड-नानक शाह फकीर
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट-गौरव मेनन (बेन)
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म-दुरंतो
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-समुथीरकानी (विसारनाई)
मोस्ट फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड-गुजरात
बेस्ट तमिल फिल्म-विसारनाई
बेस्ट तेलुगु फिल्म-कंचे
बेस्ट संस्कृत फिल्म-प्रियमनसम
बेस्ट कन्नड़ फिल्म-तिथी
बेस्ट कोंकणी फिल्म-एनिमी
बेस्ट पंजाबी फिल्म-चौथी कूट
अमिताभ को बेस्ट एक्टर और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवाॅर्ड
अजय देवगन, अनुपम खेर समेत इन सितारों को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार से नवाजा