विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशि कपूर को जागरण फिल्‍म फेस्टिवल में दिया जाएगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 03:09 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 03:33 PM (IST)

जानेमाने अभिनेता शशि कपूर को यहां छठवें जागरण फिल्‍म फेस्टिवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। 77 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जानेमाने अभिनेता शशि कपूर को यहां छठवें जागरण फिल्म फेस्टिवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 77 वर्षीय शशि ने 'दीवार', 'नमक हलाल', 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'सुहाग' जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही 'द हाउसहोल्डर', 'मुहाफिज' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है।

साउथ सुपरस्टार विजय ने देखी श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'पुली', जताई ये उम्मीद

उन्हें पिछले साल ही दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। जागरण फिल्म फेस्टिवल के स्ट्रेटेजिक कंसल्टेंट मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हमें गर्व और खुशी है कि इस साल का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शशि कपूर को दिया जाएगा, जिन्होंने एक अभिनेता और निर्माता के तौर पर अपने विस्तृत उल्लेखनीय योगदान से सिनेमाई माध्यम को और भी बहुमूल्य बना दिया।

सलमान के शो 'बिग बॉस' में नजर आ सकते हैं शाहरुख

आपको बता दें कि छठवें जागरण फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ मुंबई के अंधेरी स्थित फन सिनेमा में 28 सितंबर से हो चुका है और यह चार अक्टूबर तक चलेगा। शशि कपूर को 2011 में भारत सरकार द्वारा पदृम भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।