Move to Jagran APP

Lata Mangeshkar Health Update: अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं लता मंगेशकर, भतीजी रचना शाह ने दी ये जानकारी

Lata Mangeshkar Health Update लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं और बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन उनके अस्पताल से छुट्टी देने की कोई जानकारी नहीं है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 01:14 PM (IST)
Lata Mangeshkar Health Update: अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं लता मंगेशकर, भतीजी रचना शाह ने दी ये जानकारी

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर गायिका लता मंगेशकर करीब दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी। साथ ही यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें आईसीयू में रखा गया है या अभी वो वेंटिलेटर पर हैं। खबर है कि उनकी हालत में सुधार आ रहा है।

loksabha election banner

लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि वो तबीयत ठीक हो रही है और हम बहुत खुश हैं। वहीं जब रचना शाह से लता मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करवाना ज्यादा जरूरी नहीं है जबकि जरूरी है कि वो कैसे ठीक हो रही हैं।'

90 साल की सुर कोकिला लता मंगेशकर को दो हफ्ते पहले स्ट इन्फेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके भर्ती होने के बाद से लगातार सिर्फ ये ही खबर आ रही है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल या परिवार की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है और ना हो कोई हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है।

11 नवंबर को जब लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद कोई जानकारी सामने नहीं आई। बता दें कि लता मंगेशकर ने अपने करियर में 3000 से अधिक गाने गाए हैं और भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया गया है और सिनेमा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.