विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

61 साल पुराना गाना, सफेद गाउन में एक्ट्रेस ने बिखेरी अदाएं; Lata Mangeshkar की आवाज में मदहोश करता है कल्ट सॉन्ग

Published: Tue, 21 Jul 2026 07:26 PM (IST)

60 के दशक में बने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के इस गाने की धुन आज भी मदहोश कर देती है।

मदहोश कर देता है 61 साल पुराना गाना

मदहोश कर देता है 61 साल पुराना गाना

HighLights

  1. मदहोश कर देता है 61 साल पुराना गाना

  2. लता मंगेशकर ने दी थी जादुई आवाज

  3. आज भी सदाबहार है ये गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्वर साम्राज्ञी' लता मंगेशकर ने भारतीय सिनेमा को कई सदाबहार और कल्ट गीतों की सौगात दी है। अपने करियर में गाये गए 30,000 गानों में से कुछ नगमे ऐसे हैं जिन्हें आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है।

हीरोइन के लुक से लेकर शूटिंग लोकेशन तक आईकॉनिक

इन्हीं गीतों में से एक है 60 के दशक का एक गीत है जिसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी जादूई आवाज से संजोया है। गीत के अलावा इस गाने में नजर आई एक्ट्रेस का लुक और गाने की शूटिंग लोकेशन भी आइकॉनिक है।

 

यह भी पढ़ें- 71 सालों से आप सुन रहे हैं Mohammad Rafi का ये ऐतिहासिक 'गलत' गाना, सच्चाई जानने के बाद भी क्यों किया गया फाइनल?

lata mangeshkar (32)

व्हाईट गाउन में एक्ट्र्रेस ने बिखेरा था जलवा

इस गाने को एक्ट्रेस नंदा (Nanda) पर फिल्माया गया था जिन्होंने व्हाईट सैटिन गाउन में हाउसबोट पर अदाओं का जलवा बिखेरा। इस गाने से बॉलीवुड में रोमांटिक Boat बेस्ड सीक्वेंस की भी शुरुआत मानी जाती है। इस गाने में यह हाउसबोट (Houseboat) कश्मीर की डल लेक के बीच दिखाई गई है। जिसने गाने को और भी शानदार बना दिया।

lata mangeshkar (31)

मदहोश कर देता है ये गाना

इस गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसका म्यूजिक कल्याणजी आनंद ने दिया था। 1965 में रिलीज हुआ ये गाना नंदा के साथ शशि कपूर पर फिल्माया गया था। हालांकि पूरे गाने में शशि का किरदार सिर्फ नंदा को निहारता है। इस गाने के लिरिक्स हैं- ये समा, समा है ये प्यार का' (Yeh Sama, Sama Hai Ye Pyaar Ka)।

सुपरहिट रही थी फिल्म

यह गाना बॉलीवुड फिल्म जब-जब फूल खिले (Jab Jab Phool Khile) फिल्म के लिए बनाया गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस गाने में लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी, वहीं फिल्म का साउंडट्रैक मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) के गाए सदाबहार हिट गाने 'परदेसियों से न अंखियां मिलाना' के लिए भी मशहूर हुआ।

यह भी पढ़ें- 61 साल पहले आया बॉलीवुड का वो गाना जो आजतक है अधूरा, मोहम्मद रफी की आवाज में बना कालजयी गीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।