विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेडियो पर ये गाना सुनकर छटपटा उठता है सच्चा आशिक, 62 साल बाद भी सदाबहार है Lata Mangeshkar का ये गाना

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:31 AM (IST)

62 सालों से सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का एक गाना रेडियो की शान बना हुआ है। आज भी गर्लफ्रेंड से ...और पढ़ें

62 सालों से रेडियो पर बजता है लता मंगेशकर का एवरग्रीन सॉन्ग/फोटो-इंस्टाग्राम

62 सालों से रेडियो पर बजता है लता मंगेशकर का एवरग्रीन सॉन्ग/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रेडियो पर 62 साल बाद भी खूब सुना जाता है ये गीत 

  2. सच्चे आशिकों को तड़प देता है लता मंगेशकर का गाना 

  3. मनोज कुमार और साधना पर फिल्माया आइकॉनिक गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का म्यूजिक की दुनिया में 8 दशक का लंबा करियर रहा है। इतने सालों में उन्होंने श्रोताओं को हर इमोशन के गाने दिए हैं, जो आज भी सुपरहिट हैं। 62 साल पहले दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने एक ऐसा भावुक करने वाला कल्ट गाना गाया था, जो सालों बाद भी रेडियो स्टेशन पर आज भी खूब बजाया जाता है।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का ये गीत इतना ज्यादा पॉपुलर है कि कोई सच्ची मोहब्बत करने वाला आशिक अगर रेडियो पर ये एवरग्रीन गाना सुन ले, तो अपनी प्रेमिका की याद में वह छटपटा उठेगा।

लता मंगेशकर के सुरों ने किया गाने को अमर

रेडियो पर सबसे ज्यादा बजने वाला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) का जो आइकॉनिक गाना आज भी लोगों को इमोशनल कर देता है, वह 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'वो कौन थी' का है। गाने के लिरिक्स हैं, 'लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो' (Lag Ja Gale Song)। वैसे तो इस गाने के कई वर्जन्स बन चुके हैं और अलग-अलग सिंगर्स ने इन्हें आवाज दी है, लेकिन लता मंगेशकर की आवाज में आज भी ये गाना एक समा बांध देता है।

राज खोसला के निर्देशन में शिवदसानी और मनोज कुमार (Manoj Kumar) पर फिल्माया गया था। गाने में साधना, मनोज कुमार को गाने के जरिए ये बता रही हैं कि ये हंसी रात दोबारा आए या न आए इसका कुछ नहीं पता, फिर मुलाकात हो न हो, ये भी नहीं पता, इसलिए आज पल को मेरे साथ गले लग के जी ले। यह एक रोमांटिर ट्रैक है, जिसे सुनकर आज भी कहीं न कहीं कुछ सच्चे लवर्स लिरिक्स को सुनते हुए अपनी पूर्व प्रेमिका को याद करने लगते हैं।

lag ja gale song

मदन मोहन ने दिया था गाने का म्यूजिक

62 साल पहले जहां लता मंगेशकर ने 'लग जा गले' गाने को जहां अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया, तो वहीं इस यादगार गीत का म्यूजिक मदन मोहन ने दिया, जो इससे पहले आपकी नजरों ने समझा, ये दुनिया ये महफिल जैसे गानों की धुन तैयार कर चुके हैं। इसके अलावा कल्ट क्लासिक गीत के लिरिक्स राजा मेंहदी अली खान ने लिखे।

 Video Credit- Music Collection

फिल्म वो कौन थी के लग जा गले गाने के अलावा, शोक नजर की बिजलियां, छोड़कर तेरे प्यार का दामन और नैना बरसे रिमझिम भी गीत काफी सुने जाते थे। फिल्म वो कौन की बात करें, तो ये फिल्म अपने समय में सुपरहिट हुई थी। 

यह भी पढ़ें- 20 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया था आखिरी फिल्मी गीत, आज भी दिल को करता है चकनाचूर; मां पर लिखा गया था गाना

यह भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी के लिए लता मंगेशकर ने पंजाबी भाषा में गाया था गीत, 31 सालों से प्रेमियों को रिझा रहा 'चुलबुला' गाना