हाथ पीले कराने हैं तो मम्मी को सुना दीजिए ये गाना, होगा चट मंगनी पट ब्याह; Lata Mangeshkar ने गाया था चटपटा गीत
32 साल पहले लता मंगेशकर ने एक ऐसा कल्ट गीत गाया था, जो अगर आज के दौर में शादी के ...और पढ़ें
-1791020162015_m.webp)
शादी को बेताब लड़कियों पर लता मंगेशकर ने गाया था ये गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
शादी को बेताब लड़कियों के लिए लता मंगेशकर ने गाया था गाना
32 साल पुराना गाना मां को सुना देंगे तो तुरंत हो जाएगी शादी
ढाई साल तक थिएटर्स से नहीं हटी थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के गाए कल्ट क्लासिक गीतो को जितनी बार भी सुना जाए, श्रोताओं का मन नहीं भरता है। बचपन में बच्चे को सुलाने के लिए लोरी हो, या शादियों में बजने वाले गाने, सुर सम्राज्ञी की मधुर आवाज का जादू हर जगह चला।
अपने 8 दशक के करियर में कई सुपरहिट गाने देने वालीं दिग्गज गायिका ने 32 साल पहले शादी करने के लिए बेताब कुवांरी लड़कियों पर एक ऐसा कल्ट क्लासिक गीत गाया था, जो अगर आज भी अगर आप अपनी मां को सुना दें तो वह आपके लिए अच्छा लड़का ढूंढने में जरा भी देर नहीं करेंगी।
लता मंगेशकर का गाना गाते ही समझ जाएंगी मां
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) के कुवांरी लड़कियों पर बने जिस कल्ट क्लासिक सॉन्ग की बात हम कर रहे हैं वह अक्सर आपने अंताक्षरी खेलते हुए भी काफी बार गाया होगा। अगर अब भी आपको हिंट नहीं मिला कि यहां हम किस गाने की बात कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां पर सलमान खान(Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की साल 1994 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का 'माये नी माये मुंडेर पे तेरी बोल रहा है कागा, जोगन हो गई तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा'गीत है।
सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में यह गाना पूजा (रेणुका शहाणे) की गोद भराई के दौरान आता है, जब घर के सभी सदस्य बड़े फंक्शन से पहले रात में बैठकर पिलो पासिंग खेल रहे होते हैं। गेम में प्रेम जीत जाता है और वह निशा (माधुरी दीक्षित) से डांस करने के लिए कहता हैं। माधुरी पहले तो मना करती हैं, लेकिन गाना गाते हुए अपनी मां से अपने हाथ पीले करवाकर शादी करवाने की गुजारिश करती है।

कुवांरी लड़कियों ने शादियों में किया खूब डांस
लता मंगेशकर की सुरीली आवाज में गाया हम आपके हैं कौन का ये कल्ट गीत उस दौर में इतना लोकप्रिय हुआ था कि लड़कियां अपनी मां को छेड़ते हुए गाने पर खूब डांस किया करती थीं। माए नी माए गाने को जहां आवाज लता मंगेशकर ने दी थी, तो वहीं इसके लिरिक्स देव कोहली ने लिखे थे। राम लक्ष्मण ने गाने का म्यूजिक दिया था।
Video Credit- Rajshree Production
फिल्म हम आपके हैं कौन (Maye Ni Maye) के इस गाने के अलावा 'दीदी तेरा देवर दीवाना', 'मौसम का जादू है मितवा', 'चॉकलेट लाइमजूस', 'जूते दो पैसे लो' और पहला-पहला प्यार है गीत काफी लोकप्रिय हुए थे। हम आपके हैं कौन हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में शुमार हैं, जो ढाई साल से अधिक समय तक सिनेमाघरों में चली थी।
