विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लता मंगेशकर ने 57 साल पहले गाया था बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक गाना, पति-पत्नी के रिश्ते पर है बिल्कुल फिट

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:21 PM (IST)

साल 1969 की फिल्म 'दो रास्ते' का एक गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है। यह पति-पत्नी के अटूट प्रेम को दर्शाता है जिसे लता मंगेशकर ने आवाज दी थी।

राजेश खन्ना और मुमजात पर फिल्माया गया था गाना

राजेश खन्ना और मुमजात पर फिल्माया गया था गाना

HighLights

  1. 1969 में रिलीज हुई थी राजेश खन्ना की फिल्म

  2. लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने दी थी आवाज

  3. मुमताज पर फिल्माया गया है गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते के अटूट प्रेम की एक झलर को दर्शाता है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन इसका व्रत रखा जाता है।

आज हम आपको 80 के दशक के एक ऐसे ही प्यारे और पवित्र गाने के बारे में बताएंगे जिसने पति-पत्नी के उस प्यार भरे रिश्ते को अभी तक सजोकर रखा है। ये रोमांटिक गाना पहली बार सुनने पर ही आपका दिल जीत लेगा।

लोगों को खूब पसंद आया था गाना

हम बात कर रहे हैं साल 1969 में आई फिल्म ‘दो रास्ते' (Do Raaste) की। इस फिल्म का गाना ‘छुप गए सारे नजारे' (Chup Gaye Sare Nazare) जब रिलीज हुआ था तो इसने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था।

Song (50)

इस गाने को अपनी आवाज से सजाया था लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने। वहीं आनंद बख्शी ने इसके दिल छू लेने वाले बोल लिखे थे। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत दिया था।

राजेश खन्ना को बना दिया सुपरस्टार

छुप गए सारे नजारे में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और मुमताज की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। हर पति-पत्नी अपने प्यार को जाहिर करने के लिए इस गाने को गुनगुनाने लगता था। इस गीत में आज भी वो मिठास बरकरार है कि सुनने वाला का दिल मचलने लगता है। इस फिल्म ने राजेश खन्ना को भारत का पहला सुपरस्टार बना दिया था।

राज खोसला निर्देशित फिल्म 'दो रास्ते' एक संयुक्त परिवार के संघर्ष, त्याग, अहंकार और आपसी रिश्तों के उतार-चढ़ाव की कहानी है। कम बजट में बनी इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म के साथ-साथ इसके संगीत और मुमताज के साथ राजेश खन्ना की नई जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा।

फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज के अलावा बलराज साहनी, कामिनी कौशल, प्रेम चोपड़ा और बिंदु जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस फिल्म का एक और गाना बिंदिया चमकेगी काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने की अपार सफलता ने मुमताज को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था।

यह भी पढ़ें- मर्दो की आवाज में गाने वाली इकलौती फीमेल सिंगर, Doordarshan पर हुई थीं हिट, मोहम्मद रफी की करती थीं नकल

यह भी पढ़ें- जया बच्चन के लिए लता मंगेशकर ने गाया 'प्यार का नगमा', 52 साल पहले आया था 'मीठा दर्द' देने वाला गीत