विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aryan Khan Web Series: इस एक्टर के हाथ लगा शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान का प्रोजेक्ट, जल्द शुरू होगी शूटिंग

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 25 May 2023 03:23 PM (IST)

Aryan Khan Web Series आर्यन खान जल्द फिल्म मेकिंग की दुनिया में कदम करने जा रहा है। वह वेब सीरीज ...और पढ़ें

Lakshya Lalwani, Shah Rukh Khan, Aryan Khan Photo Credit Instagarm
Lakshya Lalwani, Shah Rukh Khan, Aryan Khan Photo Credit Instagarm

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Aryan Khan Web Series: शाहरुख खान  के बाद अब उनके दोनों बच्चे उनके नक्शे कदम पर चलने को तैयार है। एक तरफ जहां एक्टर की बेटी सुहाना खान 'द आर्चीज' (The Archies) से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली है।

तो वहीं बेटा आर्यन खान  फिल्म मेकिंग की दुनिया में कदम करने जा रहा है। आर्यन जल्द अपना वेब सीरीज  'स्टारडम' (Stardom) लेकर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है। वहीं इस सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

क्या आर्यन को मिल गया अपनी वेब सीरीज के लिए हीरो ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान ने अपनी इस सीरीज के लिए 50 नहीं 100 नहीं बल्कि पूरे 800 ऑडिशंस लिए थे। इन  800 ऑडिशन में से आखिरकार शाह रुख खान के बेटे को अपना हीरो मिल ही गया।

कौन है आर्यन खान की  सीरीज का हीरो ?

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्टारडम' (Stardom) में जाने-माने एक्टर लक्ष्य लालवानी (Laksh Lalwani) को लिया गया है। खबरों के मुताबिक, 'स्टारडम' की शूटिंग इसी महीने शुरू होनी थी, लेकिन ये कुछ हफ्तों के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया है।इस सीरीज के लिए जल्द ही तीन और एक्टर्स के नाम सामने आने वाले है। यह शो शाह रुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन Red Chillies Entertainment के बैनर तले तैयार होगा।

कौन है लक्ष्य लालवानी ?

बता दें, लक्ष्य ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमे 'वॉरियर हाई', 'प्यार तूने क्या किया', 'परदेस में है मेरा दिल', 'अधूरी कहानी हमारी' और 'पोरस' जैसे शोज शामिल है। इसके अलावा दो साल पहले  लक्ष्य को करण जौहर ने अपनी फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए भी कास्ट किया था, हालांकि पिछले दो साल से यह फिल्म ठंडे बस्ते में है।

इसपर अभी कोई काम नहीं चल रहा है। इसके अलावा लक्ष्य को 'बेधड़क' फिल्म में भी कास्ट किया गया था, जिस फिल्म से शनाया कपूर  के डेब्यू की चर्चा हो रही थी, लेकिन अभी तक इस पर भी कोई काम नहीं हुआ।