यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lakme Fashion Week में सितारों का जलवा, जेनेलिया डिसूजा, अदिति राव हैदरी और मौनी रॉय ने किया रैंप वॉक
Lakme Fashion Week Video लैक्मे फैशन वीक 2022 में कई कलाकारों ने भाग लिया है। कई एक्ट्रेस ने रैंप पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Lakme Fashion Week video: मुंबई में लैक्मे फैशन वीक अपने पूरे चरम पर हैं। अब शनिवार को जेनेलिया डिसूजा, अदिति राव हैदरी और मौनी रॉय जैसी एक्ट्रेसेस ने वॉक किया है। अदिति राव हैदरी और मौनी रॉय ने जहां ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा था। वहीं जेनेलिया डिसूजा वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई। तीनों भी काफी खूबसूरत लग रही थी। तीनों का कॉन्फिडेंस भी देखने लायक था।
जेनेलिया डिसूजा ने ब्लैक कलर के जैकेट के साथ खूबसूरत लहंगा पहन रखा था
जेनेलिया डिसूजा ने ब्लैक कलर के जैकेट के साथ खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। वहीं अदिति राव हैदरी राजकुमारी लग रही थी। उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा चोली पहन रखा था। वहीं उन्होंने लाल कलर की ओढ़नी ले रखी थी।

यह भी पढ़ें: Ameesha Patel के लिए कभी 'डार्लिंग' संजय दत्त ने दी थी बर्थडे पार्टी, थ्रोबैक फोटो हुईं वायरल
अदिति राव हैदरी ने ज्वेलरी भी पहन रखी थी
अदिति राव हैदरी ने ज्वेलरी भी पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने मेकअप कर रखा था और वह काफी स्टाइलिश लग रही थी। सभी लोग अदिति के लुक से भी प्रभावित नजर आए। उन पर कपड़े जंच भी रहे थे।
यह भी पढ़ें: Shriya Saran Kiss Video: दृश्यम 2 की एक्ट्रेस ने सभी के सामने किया पति को किस, वायरल हुआ वीडियो
मौनी रॉय ने लहंगा और चोली पहन रखी थी
वहीं मौनी रॉय ने लहंगा और चोली पहन रखी थी। वह काफी खुश नजर आ रही थी। वह काफी आत्मविश्वास के साथ चल रही थी। लैक्मे फैशन वीक में इसके पहले तारा सुतारिया और मलाइका अरोड़ा ने भी वॉक किया था। मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी काफी फिट लग रही थी। मलाइ
का अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।
जेनेलिया डिसूजा, अदिति राव हैदरी और मौनी रॉय फिल्म एक्ट्रेस है
जेनेलिया डिसूजा, अदिति राव हैदरी और मौनी रॉय फिल्म एक्ट्रेस है। सभी ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।
.jpg)
