Move to Jagran APP

Ladakh Accident: लद्दाख में भारतीय जवानों की मौत के बाद देशभर में शोक की लहर, स्वरा भास्कर और सोनू सूद ने किया ट्वीट

Ladakh Major Road Accident लदाख में शुक्रवार सुबह बस हादसे में सत जवानों की मौत हो गई। वहीं 19 जवान घायल भी हुए हैं। बस असंतुलित होकर एक नदी में गिर गई थी। जवानों की मौत पर सोनू सूद और स्वरा भास्कर ने शोक व्यक्त किया है।

By Geetarjun GautamEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 07:07 AM (IST)
स्वरा भास्कर और सोनू सूद जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लद्दाख में शुक्रवार को नदी में गिरने से जवानों की मौत पर अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शोक व्यक्त किया है। जवानों से भरी बस नदी में गिरने से सात जवानों की मौत हो गई। वहीं, 19 जवान गंभीर रूप से घायल गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस बड़ी घटना पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

loksabha election banner

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा कि हादसे में जवानों की मौत बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि परिवारों और शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना। वहीं, सोनू सूद ने कहा कि लद्दाख में एक बस त्रासदी में हमारे बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और हमारे घायल नायकों के लिए प्रार्थना।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे 26 जवानों का एक दल बस में सवार होकर परतापुर स्थित ट्रांजित कैंप से आगे जा रहा था। तभी एक ट्रक हनीफ सेक्टर की ओर जा रहा था, जब थोइस से करीब 25 किमी दूर अचानक पहुंचा तभी बस चालक संतुलन खो बैठा। इस दौरान बस सड़क से करीब 90 फीट नीचे श्योक नदी में फिसल कर गिर गई।

हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस व सेना के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। नदी में गिरे सभी जवानों को निकाला गया।

इनमें से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी 19 घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी को पहले परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया। सेना के पीआरओ ले. कर्नल एमरान मुसाबी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से चंडीगढ़ भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.