विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी एक्टर की वापसी?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 29 Aug 2023 12:54 PM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2023 02:09 PM (IST)

Aamir Khan Next Film दंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले आमिर खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ...और पढ़ें

इस दिन रिलीज होगी आमिर की अगली फिल्म (Photo Credit-Instagram)
इस दिन रिलीज होगी आमिर की अगली फिल्म (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. जानिए कब होगा आमिर खान का कमबैक
  2. आमिर की अपकमिंग फिल्म को लेकर सामने आई बिग अपडेट
  3. लाल सिंह चड्ढा रही थी सुपर फ्लॉप

नई दिल्ली जेएनएन: Aamir Khan Upcoming Movie: बीते साल आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन आलम ये रहा है कि आमिर की ये फिल्म बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड की भेंट चढ़ गई और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

लाल सिंह चड्ढा की असफलता का आमिर खान पर काफी प्रभाव पड़ा और एक्टर ने तब से लेकर अब कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं, अब आमिर के कमबैक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

कब होगी आमिर खान की वापसी

'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद से आमिर खान ने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा है। एक्टर इन दिनों अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। इस बीच फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने आमिर खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जानकारी साझा करते हुए बताया है- ''आमिर की अगली फिल्म उनके होम प्रोडक्शन में बनेगी।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

हालांकि फिल्म का टाइटल अब तक तय नहीं हुआ है, लेकिन अगले साल यानी 20 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के अवसर पर आमिर खान बड़े पर्दे पर वापसी करते नजर आएंगे। इसके अलावा अगले साल 20 जनवरी को इस फिल्म से जुड़ा बिग अपडेट भी सामने आ जाएगा।'' इस खबर ने यकीनन आमिर के फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी और अब वे इस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब आमिर की अपकमिंग फिल्म का एलान होगा।

दिसंबर का महीना आमिर के लिए बेहद खास

तरण आदर्श के इस पोस्ट के अनुसार आमिर खान की अगली फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज होगी, तो ये एक्टर के लिए काफी फायदे का सौदा रहेगा।

दरअसल दिसंबर का महीना आमिर के लिए काफी लकी माना जाता है। इस महीने में रिलीज हुईं एक्टर की 'थ्री इडियट्स, धूम 3, तारे जमीन पर और दंगल' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की है और ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।