Me too: क्वान एजेंसी ने जारी किया स्टेटमेंट, अनिर्बान को दिखाया बाहर का रास्ता
अनिर्बन ब्लाह पर कई महिलाओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है।
मुंबई। मी टू कैंपेन के तहत अब बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स को उनके प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ रहा है। एक के बाद एक महिला कलाकार अपनी आपबीती सबके सामने लाकर बॉलीवुड से उन लोगों के नाम उजागर कर रही हैं जिन्होंने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में कुछ दिन पहले अनिर्बन ब्लाह पर भी यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था और अब उन्हें क्वान एंटरटेनमेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
क्वान एजेेंसी की तरफ से हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें क्वान टेलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ विजय सुब्रमणियम ने लिखा है कि, अनिर्बान दास ब्लाह को बाहर किया जाना फाइनल है। हमें उनसे कोई सहानुभूती नहीं है। क्वान कभी भी किसी एक का नहीं है। यह हमेशा कलेक्टिव है और हमेशा रहेगा। आपको बता दें कि, कलाकारों के काम को संभालने वाली एजेंसी क्वान से यौन शोषण के आरोपों में हटाये गए अनिर्बन ब्लाह ने मुंबई के पास वाशी के ब्रिज से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जैसे ही यह खबर वहां के स्थानीय ट्रैफिक पुलिस को मिली उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए अनिर्बन को बचा लिया। गौरतलब है कि अनिर्बन ब्लाह पर कई महिलाओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि उनके ऑफिस में काम कर रही महिलाओं का यह भी कहना था कि अभी उन्हें पद से हटाया नहीं गया है बल्कि कुछ समय के लिए दूर कर दिया गया है। अब यह बात साफ हो गई है कि वे अब क्वान का हिस्सा नहीं हैं।
गौरतलब है कि अनिर्बन ब्लाह के अलावा आठ अन्य सदस्यों ने मिलकर क्वान एंटरटेनमेंट की स्थापना की थी। चार महिलाओं ने अनिर्बन ब्लाह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मलाइका की बर्थडे पार्टी में अर्जुन थे या नहीं, करण के सवाल पर मलाइका ने दिया एेसा जवाब
यह भी पढ़ें: फिल्म पीहू के ट्रेलर ने कर दिया साबित, महज 10 घंटों के अंदर एक मिलियन लोगों ने देखा