विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉकडाउन में 48 घंटों तक बांस के पुल पर फंसी रही थी बारात, असल घटना पर आधारित 'कुसुम का बियाह' का ट्रेलर आउट

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 23 Jun 2023 08:38 AM (IST)

Kusum Ka Biyaah Movie Trailer Release निर्देशक शुवेंदु राज घोष की फिल्म कुसुम का बियाह कोरोना महामारी के दौरान एक ...और पढ़ें

Photo Credit: Kusum Ka Biyaah Movie Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Kusum Ka Biyaah Movie Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Kusum Ka Biyaah Movie Trailer Release: हिन्दी सिनेमा में वास्तविक घटनाओं पर आधारित कहानी वाली फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि अब तक कई वास्तविक घटनाओं पर फिल्में बन चुकी हैं। इसी क्रम में निर्देशक शुवेंदु राज घोष भी वास्तविक घटना पर बेस्ड मूवी लेकर आ रहे हैं।

शुवेंदु की एक ऐसी ही फिल्म 'कुसुम का बियाह' लेकर आ रहे हैं, जो रियल इंसिडेंट पर बनी है। इसी फिल्म का धांसू ट्रेलर आज जरी कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में मनोरंजन के साथ एक सस्पेंस भी है, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहा है।

कोरोना महामारी के दौरान एक सत्य घटना पर आधारित है फिल्म

निर्देशक शुवेंदु राज घोष की फिल्म 'कुसुम का बियाह' कोरोना महामारी के दौरान एक सत्य घटना पर आधारित हैं। फिल्म 21 जुलाई को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कुसुम का बियाह' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में कई परिवार फंस गए थे। ऐसे में 'कुसुम का बियाह' की कहानी बिहार से झारखंड गयी एक बारात के फंस जाने की घटना पर बेस्ड है। कोविड के दौरान केंद्र सरकार के रातों रात के निर्णय से ग्रामीण अंचल में जिंदगियां थम गयी।

आपसी मतभेद को भी दर्शाती है फिल्म

'कुसुम का बियाह' की कहानी एक और खास मुद्दे पर बात करती हैं। बिहार और झारखंड राज्य के आपसी मतभेद और तनाव के चलते सरकारी सिस्टम में आम आदमी कैसे फंसता हैं ये भी फिल्म में आपको देखने को मिलेगा। साल 2000 से पहले बिहार झारखंड दोनों एक ही राज्य थे, बंटवारे के साथ ही दोनों राज्यों के बीच कई गहरे मतभेद भी हो गए।

महामारी के चलते दो राज्यों की सीमा पर कुसुम की बारात फंसने की घटना को कुछ अखबारों और स्थानीय टीवी चैनलों में ही जगह मिल पायी थी, लेकिन अब इसी घटना पर आधारित फिल्म 'कुसुम का बियाह' में मनोरंजक तरीके से गहरी बात को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।                                                                

इस एक्ट्रेस ने निभाया है लीड रोल

'कुसुम का बियाह' फिल्म में मुख्य किरदार सिक्किम की सुजाना दर्जी और करनाल, हरियाणा के लवकेश गर्ग ने निभाया है। इनके साथ राजा सरकार, सुहानी बिस्वास और प्रदीप चोपड़ा, पुण्य दर्शन गुप्ता, रोज़ी रॉय और प्रदीप चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी व स्क्रीन प्ले विकास दुबे और संदीप दुबे ने लिखा हैं। वहीं, इसका संगीत भानु सिंह ने कम्पोज किया हैं। इसके निर्माता प्रदीप चोपड़ा और बलवंत पुरोहित हैं।