Move to Jagran APP

Kusu Kusu Girl नोरा फतेही ने शेयर की दिलकश फोटोज, नीले रंग की ड्रेस में किया परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट

ऐसे में एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो लोग उन पर खूब सारा प्यार बरसते हैं। अब हाल ही में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख उनके फैंस भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 11:45 AM (IST)
Kusu Kusu Girl नोरा फतेही ने शेयर की दिलकश फोटोज, नीले रंग की   ड्रेस में किया परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट
नोरा फतेही की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में इन दिनों अपने नए गाने 'कुसु कुसु' को लेकर चर्चा बटोर रहीं एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा फतेही अपने लुक्स की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स की पसंदीदा हैं। ऐसे में एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो लोग उन पर खूब सारा प्यार बरसते हैं। अब हाल ही में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख उनके फैंस भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं।

loksabha election banner

नोरा फतेही हाल ही में डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में बतौर जज शामिल हुई थीं। इस दौरान नेरा का दिलकश अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है। नोरा फतेही ने इस दौरान नीले रंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने लो-वेस्ट साइड स्लिट स्कर्ट पहनी हुई थी। इस ड्रेस में नोरा फतेही बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। नोरा फतेही के इस लुक को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया।

नोरा फतेही ने अपने इस लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर की हैं। नोरा ने अपने आधिकारकि इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नोरा का ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। वहीं शो के दौरान नोरा फतेही ने भी खूब एजॉय किया। सो के दौरान नोरा टैरेंस के साथ भी डांस करती नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

बात करें अगर नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही मिलाप जावेरी की फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नोरा अभिनेता जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में देखा गया था। फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त ने मुख्य रोल प्ले किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.