'बेहद' के सेट पर कुशाल टंडन के साथ हुआ हादसा, तस्वीरें आईं सामने
हुआ यूं कि कुशाल अपने को-स्टार अनेरी वजानी के साथ 'बेहद' के सेट पर शूटिंग के दौरान बैठे हुए थे। ये दोनों कॉफी पीते हुए किसी विषय पर बातचीत कर रहे थे।
नई दिल्ली। सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' का हिस्सा रह चुके कुशाल टंडन इन दिनों सीरियल 'बेहद' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कुशल के साथ 'बेहद' के सेट पर एक हादसा हो गया। हादसे की कुछ तस्वीरें कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरें को देख आप हैरान रह जाएंगे।
'बेहद' के सेट पर कुशाल अपने को-स्टार अनेरी वजानी को बचाने के चक्कर में खुद को जला बैठे। उनका हाथ काफी बुरी तरह से जल गया है। हाथ पर फफोले पड़ गए हैं। डॉक्टर ने कुशाल को आराम करने की सलाह दी है। जले हुए हाथ की दो तस्वीर कुशल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आपको शायद यकीन ना हो, लेकिन ये पूरा हादसा एक गर्म कॉफी के मग के कारण हुआ है।
सनी लियोन के बारे में ये क्या बोल गईं बड़बोली राखी सावंत
दरअसल, हुआ यूं कि कुशाल अपने को-स्टार अनेरी वजानी के साथ 'बेहद' के सेट पर शूटिंग के दौरान बैठे हुए थे। ये दोनों कॉफी पीते हुए किसी विषय पर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पता नहीं कैसे कॉफी का मग अनेरी पर गिरने वाला था। लेकिन किसी फिल्म के हीरो की तरह कुशाल ने अनेरी पर कॉफी का मग गिरने से रोक दिया। लेकिन इस दौरान कुछ गर्म कॉफी उनके हाथ पर गिर गई।
कुशाल ने बताया कि कॉफी उनके चेहरे पर भी गिर सकती थी, लेकिन ये सिर्फ हाथ पर ही गिरी, क्योंकि भगवान उनके साथ थे। इधर अनेरी ने कुशाल का धन्यवाद किया है। साथ ही कुशाल के जल्द ठीक होने की दुआ की है।
क्या कट्रीना कैफ की वजह से हो रहा स्मिता पाटिल का अपमान?
बता दें कि सीरियल 'बेहद' में कुशाल के अपोजिट जेनिफर विंगेट नजर आएंगी। सीरियल अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है। इसकी कहानी कुछ-कुछ उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'प्यार तूने क्या किया' जैसी लग रही है, जहां लड़की अपने लवर से हद से ज्यादा प्यार और विश्वास करती है।