Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं कुणाल कपूर जिन्हें नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana में मिला अहम किरदार, Big B से है गहरा नाता

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 04:01 PM (IST)

    कुणाल कपूर को माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में एक अहम रोल ऑफर हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अभी वो कॉस्ट्यूम आदि का ट्रायल कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे। वहीं रणबीर कपूर को भगवान राम और साईं पल्लवी को माता सीता के किरदार में देखा जा सकेगा। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी।

    Hero Image
    कुणाल कपूर फिल्म रामायण में आएंगे नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणवीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं फिल्म में मां सीता का किरदार साईं पल्लवी निभाएंगी। फिल्म की कास्ट को लेकर धीरे-धीरे कई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब इस लिस्ट में एक और एक्टर शामिल हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होगा कुणाल कपूर का रोल?

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में रंग दे बसंती स्टार कुणाल कपूर भी शामिल हो गए हैं। एक्टर ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है और कॉस्ट्यूम टॉयल भी कर रहे हैं। कुणाल इस फिल्म में क्या किरदार निभाएंगे इसको लेकर कोई जानकारी अभी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Ramayana के सेट से सामने आई 'राम' और 'कौशल्या' की फोटो, को-स्टार संग इस अवतार में दिखे Ranbir Kapoor

    कौन हैं कुणाल कपूर?

    कुणाल कपूर एक तरीके से बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के दामाद हैं। जी हां, अमिताभ बच्चन के छोटे भाई हैं जिनका नाम अजिताभ बच्चन है। अजिताभ लाइमलाइट से दूर रहते हैं और लंदन में बिजनेस करते हैं। अजिताभ की एक बेटी है जिसका नाम नैना बच्चन है।

    नैना पहले एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करती थीं। हालांकि बाद में उन्होंने ये जॉब छोड़ दी और प्ले करने लगीं। यहीं एक थ्रिएटर वर्कशॉप के दौरान उनकी मुलाकात कुणाल कपूर से हुई थी। दोनों में पहली नजर का प्यार हुई और उन्होंने शादी कर ली।

    दो भाग में रिलीज होगी फिल्म

    माइथोलॉजिकल ड्रामा होने की वजह से फिल्म का दो भाग में रिलीज किया जाएगा। रणूबीर कपूर और साईं पल्लवी ने फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी है। सेट से उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। शूटिंग दिसंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी। दोनों फिल्मों का शेड्यूल 350 दिनों का रखा गया है।

    कुणाल कपूर ने हाल ही में फिल्म ज्वेल थीफ: द रेड सन चैप्टर की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सैफ अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने प्रोड्यूस किया है। साल 2025 में उनकी तेलुगु फिल्म विश्वांभरा रिलीज के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर के 'राम' बनने पर 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने जताई आशंका, कहा- 'एनिमल के बाद कोई उन्हें...'

    comedy show banner
    comedy show banner