विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumar Vishwas ने Kareena Kapoor के बेटे के नाम पर खड़ा किया बवाल, कहा- ‘प्यारे बच्चे के लिए लफंगे का नाम…’

Published: Fri, 03 Jan 2025 07:22 PM (IST)

कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) बेबाक अंदाज में हर विषय पर अपने विचार रखते हैं। इन दिनों पॉपुलर कवि के निशाने ...और पढ़ें

कुमार विश्वास ने तैमूर के नाम पर साधा निशाना (Photo Credit- Instagram)
कुमार विश्वास ने तैमूर के नाम पर साधा निशाना (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. कुमार विश्वास ने साधा तैमूर के नाम पर निशाना
  2. कुमार के बयान के बाद खड़ा हुआ विवाद
  3. तैमूर के नाम पर पहले भी ट्रोल हो चुके हैं सैफ अली खान और करीना कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) डंके की चोट पर अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं। अपनी कविता से लोगों को दीवाना बनाने वाले लोकप्रिय कवि समाज से जुड़े तमाम विषयों पर भी बात करते हैं। इन दिनों उनके निशाने पर फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रामायण का नाम लेते हुए एक बयान दिया था, जिसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा गया था। इसके बाद अब उन्होंने करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के नाम पर टिप्पणी की है।

कुमार विश्वास के बयान ने एक बार फिर करीना के बेटे के नाम पर बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक कार्यक्रम में करीना और सैफ के बेटे तैमूर का नाम रखने पर बात की। कुमार का कहना है कि फिल्मी दुनिया से जुड़े मशहूर लोगों को भी अपने बच्चों के नाम को लेकर थोड़ा सचेत रहना चाहिए। आइए उनका पूरा बयान जानते हैं, जिसके ऊपर अब विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें- 'बच्चों को रामायण-गीता पढ़ाएं वरना...', Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी पर Kumar Vishwas ने कसा तंज!

कुमार विश्वास के बयान से खड़ा हुआ बवाल

मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले कवि कुमार विश्वास पहुंचे थे। मंच से कुमार ने ऐसी बात कह दी, जिसके बाद यह पूरा कार्यक्रम चर्चा में आ गया है। 

कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए कहा- 

लोकप्रियता हमारे देश के लोगों से लोगे, टिकट खरीदने के लिए पैसा हम देंगे, हीरो-हीरोइन हम बनाएंगे, फिर तुम्हारी शादी से जो बच्चे पैदा होंगे तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी भी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। ये सब अब नहीं चल पाएगा।

कुमार विश्वास को इस वजह से सही नहीं लगा तैमूर नाम

कुमार विश्वास ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि उन्हें इस नाम से नफरत किस वजह से है। उन्होंने कहा, 'जिस बदतमीज आदमी ने भारत में आकर यहां की बहन-बेटियों के साथ बलात्कार किया, वो लफंगा ही मिला आपको  इस प्यारे से मासूम बच्चे का नाम रखने के लिए। जब आगे भविष्य में उसे एक्टर बनाओगे तो इसे पर्दे पर खलनायक नहीं बनने देंगे। ये बात याद रखनी होगी, क्योंकि ये भारत जागा हुआ है और नया भारत है।'

Photo Credit- Instagram

पहले भी खड़ा हो चुका है तैमूर के नाम पर विवाद

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब किसी ने तैमूर के नाम पर आपत्ति जाहिर की है। इससे पहले करीना और सैफ अली खान के बेटे के जन्म के समय पर भी इस नाम को रखने पर दोनों स्टार्स को ट्रोल किया गया था। हालांकि, कपल ने नाम की आलोचना करने वालों की कड़ी निंदा भी की थी।

ये भी पढ़ें- 'क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत है', बेटी सोनाक्षी की शादी पर की गई टिप्पणी को लेकर क्या बोले पिता शत्रुघ्न सिन्हा?