Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत है', बेटी सोनाक्षी की शादी पर की गई टिप्पणी को लेकर क्या बोले पिता शत्रुघ्न सिन्हा?

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 06:05 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की इंटर-रिलीजन मैरिज को लेकर कुमार विश्वास ने तंज कसा था। वहीं कुमार विश्वास की इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो जारी कर जवाब दिया था। उन्होने कहा था कि महिलाओं को लेकर कुमार विश्वास की सोच गलत है। इसके बाद बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर की गई टिप्पणी पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है।

    Hero Image
    सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर की गई टिप्पणी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया है।(फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  एक्टर सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने एक सम्मेलन में बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर कमेंट किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा था कि अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाएं और गीता सुनवाएं। अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो, मगर आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।''

    कुमार विश्वास की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

    कुमार विश्वास की इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो जारी कर जवाब दिया था। उन्होंने वीडियो में कहा था, कुमार विश्वास जी आपने सोनाक्षी सिन्हा के अंतरधार्मिक विवाह पर तो घटिया तंज किया ही पर आपने अपने अंदर महिलाओं के लिए जो असल सोच है, उसे भी उजागर कर दिया।

    आपके शब्द वरना आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जायेगा। क्या लड़की कोई सामान है, जिसको कोई कहीं उठा कर ले जाएगा? कब तक आपके जैसे लोग एक औरत को पहले पिता और फिर पति की संपत्ति समझते रहेंगे।?'

    शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर क्या कुछ कहा?

    सुप्रिया श्रीनेत के इस जवाब पर टीएमसी सांसद और सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए सुप्रिया श्रीनेता को धन्यवाद दिया।

    उन्होंने कहा, "आपकी जानकारी, समझ और सराहना के लिए धन्यवाद हमारी आंखों का तारा। सोनाक्षी सिन्हा के उस पर दिए गए बयानों, कामों और जवाबी रिएक्शन का एक हालिया एपिसोड भेज रहा हूं, जिन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन, प्यार और आशीर्वाद मिलता है। कहना होगा कि उन्होंने मामले को समझदारी से, समय पर और बहुत अच्छे तरीके से संभाला है। उनके जवाब की बहुत सराहना और प्रशंसा की गई है।"

    उन्होंने आगे लिखा,"साथ ही हमारे कुछ खूबसूरत दोस्तों, खासकर हमारे पसंदीदा दोस्त, कांग्रेस पार्टी और देश के बेहतरीन प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत और 'वंडर वुमन' सुप्रिया श्रीनेत के दिए गए इस शानदार जवाब से मैं बेहद प्रभावित हूं। इनकी बोलने की कला बेजोड़ है- वो बेजोड़ तर्क के साथ सामने आती हैं। उन्होंने भी बहुत ही सटीक और तारीफ करने लायक जवाब दिया है।"

    "अब जबकि सज्जन मुकेश खन्ना ने भी जवाब दिया है/प्रतिक्रिया दी है, तो सोनाक्षी और हमारी तरफ से मामला समाप्त हो गया है। क्या मुझे और कहने की जरूरत है? आपकी जानकारी और समझ के लिए विभिन्न विचार साझा कर रहा हूं। जय हिंद!"

    यह भी पढ़ें: 'बच्चों को रामायण-गीता पढ़ाएं वरना...', Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग शादी पर Kumar Vishwas ने कसा तंज!