कहां गया तारे गिनने वाला 'नन्हा सरदार'? शाह रुख-काजोल संग आया था नजर; एक्टिंग छोड़ अब करता है ये काम
कुछ-कुछ होता है में जब नन्हें सरदार ने एक डायलॉग बोला तो वह सबकी जुबान पर चढ़ गया। 28 साल ...और पढ़ें

सालों बाद कहां है कुछ-कुछ होता का बच्चा/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
28 सालों में पूरी तरह बदल चुके हैं नन्हें सरदार
कुछ-कुछ होता है में एक डायलॉग से जीता था दिल
एक्टिंग से दूर खुद के लिए चुना ये फील्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 90 के दशक का शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा, जिसने शाह रुख खान-सलमान खान और काजोल स्टारर फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' न देखी हो। हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में से एक कुछ-कुछ होता है का हर किरदार फैंस के दिल में बसा हुआ है।
शाह रुख-सलमान, काजोल और नन्ही अंजलि (सना सईद) ने तो अपने किरदार से सबका दिल जीता ही था, लेकिन मूवी में नन्हें सरदार का किरदार निभाने वाले इस बच्चे को भी कोई इग्नोर नहीं कर पाया। चाइल्ड एक्टर का 'तुस्सी जा रहे हो' डायलॉग ऐसे दिलों में बसा कि आज भी लोग इसे बोलते हैं। अब 28 साल के बाद कहां है शाह ये नन्हा सरदार, नीचे आर्टिकल में पढ़ें डिटेल्स।
चाइल्ट आर्टिस्ट के रूप में बनाई थी बड़ी पहचान
कुछ-कुछ होता है में शाह रुख संग मिलकर काजोल की खिल्ली उड़ाने वाला ये बच्चा कोई और नहीं, बल्कि परजान दस्तूर हैं। जब परजान महज छह साल के थे तब उन्होंने 1998 में कुछ-कुछ होता है में नन्हें सरदार का रोल अदा किया था। इस फिल्म के अलावा वह कभी खुशी कभी गम, जुबैदा, हम तुम, हाथी का अंडा और ब्रेक के बाद जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। परजान के रोल फिल्म्स में भले ही लंबे ना हो, लेकिन वह अपनी क्यूटनेस से उसे पावरफुल और यादगार जरूर बना देते थे।

28 सालों में बदल चुका है इतना लुक
फिल्म कुछ-कुछ होता है कि रिलीज को 28 और परजान की उम्र अब 34 साल के हो चुके हैं। सभी के फेवरेट नन्हें सरदार अब हैंडसम लड़के बन गए हैं। आए दिन उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल होती हैं। मोहब्बतें से लेकर परजानिया तक कई बड़ी फिल्मों में काम करने वाले परजान दस्तूर ने बड़े होने के बाद कैमरे के आगे से ज्यादा उसके पीछे काम किया।
बिजनेस मैनेजमेंट से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद परजान ने असिसटेंट डायरेक्टर, राइटिंग और प्रोडक्शन में काम किया। साल 2012 में वह करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के साथ असिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़े। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीज करीना-करीना, इमरान खान की गोरी तेरे प्यार में, कटरीना की फितूर जैसी फिल्मों में बिहाइंड द कैमरा काम किया। वह आखिरी बार साल 2017 में फिल्म पॉकेट मम्मी में नजर आए थे, जिसके वह राइटर भी थे।

एक्टिंग से दूर अब कर रहे हैं खुद का काम
न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिंग और कई सालों तक दूर रहने के बाद और असिसटेंड डायरेक्टर के बाद अब परजान दस्तूर अपना प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। उनका डिजिटल मार्केटिंग का एक्सपीरियंस उन्हें काफी काम आ रहा है। वह एक दशक से लगातार एडवरटाइजमेंट, म्यूजिक वीडियो, ब्रैंड कंटेंट और फिक्शन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपना एक पॉडकास्ट भी शुरू किया है, जिसमें वह राइटर्स और फिल्ममेकर्स के साथ बातचीत करते हैं।
