दूसरे कॉमेडियंस के बारे में कृष्णा अभिषेक ने कही ये बात, 20-20 प्लैट बना लिए
तेरी भाभी है पगले में कृष्णा अभिषेक के अलावा रजनीश दुग्गल, दीपशिखा नागपाल, सुनील पाल और मुकुल देव की अहम भूमिकाएं हैंl
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl प्रसिद्ध कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने मुंबई में पत्रकारों से अपनी आने वाली फिल्म को लेकर करते हुए कहा कि कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस करीब आठ साल तक चला था। इसके माध्यम से सुदेश लहरी, कपिल शर्मा और भारती सिंह जैसे हास्य कलाकारों ने मुंबई में 20-20 फ्लैट बना लिए हैं।
इस मौके पर कृष्णा अभिषेक ने यह भी कहा कि जब यह लोग गांव से आए थे तब वह मुंबई में ऑटो में घूमते थे l इन लोगों ने बहुत संघर्ष किया हैl हालांकि कृष्णा अभिषेक इस मौके पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह शुरू से ही खानदानी थे और उनका परिवार यहीं रहता थाl कृष्णा अभिषेक को उनके कॉमेडी टाइमिंग के लिए जाना जाता हैl बता दें कि इस अवसर पर कृष्णा अभिषेक मजाक कर रहे थे। वह गोविंदा के भांजे होने के साथ-साथ एक अच्छे हास्य कलाकार भी हैं। वे हमेशा से उनपर और उनके दोस्तों को लेकर हमेशा इस प्रकार की मजाक मस्ती करते रहते हैंl कृष्णा अभिषेक जल्द एक फिल्म तेरी भाभी है पगले मैं नजर आएंगेl तेरी भाभी है पगले में कृष्णा अभिषेक के अलावा रजनीश दुग्गल, दीपशिखा नागपाल, सुनील पाल और मुकुल देव की अहम भूमिकाएं हैंl फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन विनोद तिवारी ने किया हैl यह फिल्म 13 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में कुछ दिन पहले कृष्णा की नई फिल्म तेरी भाभी है पागल का ट्रेलर जारी कर दिया गया था। ज़ाहिर है फिल्म में जब कृष्णा होंगे तो कॉमेडी भी जबरदस्त होगी। इस फिल्म में कृष्णा के अलावा संजय दत्त की नीस नाज़िया हुसैन लीड रोल में हैं। फिल्म में वो ठरकी हीरो राज चोपड़ा के रोल में है और उनका अंदाज़ भी वही पुराना है। ये तीन साल बाद कृष्णा अभिषेक की बड़े परदे पर वापसी है। उन्होंने आख़िरी बार क्या कूल है हम 3 में अहम् रोल निभाया था। कृष्णा को बड़े परदे पर अक्षय कुमार के साथ इट्स एंटरटेनमेंट और अजय देवगन के साथ बोल बच्चन के लिए काफ़ी सराहना मिली है। कुछ समय पहले वो छोटे परदे पर कॉमेडी कंपनी लेकर आये थे लेकिन ये शो बहुत दिनों तक नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में शाहरुख़ खान ने 26 साल किए पूरे, पढ़िए Srk की इमोशनल पोस्ट
यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान की मदद पर इरफ़ान की तरफ से आया ये जवाब
आपको बता दें कि, कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा ने कॉमेडी सर्कस के अलग-अलग सीजन्स में काम किया था। वहां दोनों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने मिली थी और एक तरह से कॉमेडियंस दो खेमो में बंट गए थे। कपिल शर्मा अपनी फिल्म फिरंगी के फ्लॉप होने के बाद लगातार बीमार हैं और एक पत्रकार से गाली-गलौच के कारण विवादों में भी आ गए थे। उनका नया शो फ़ैमिली टाइम विथ कपिल कुछ समय पहले आया और चला भी गया।