विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Madhubala का रोल हाथ से निकलने के बाद इस एक्ट्रेस बायोपिक करना चाहती हैं Kriti Sanon, बताया सबसे 'बुद्धिमान'

Published: Sat, 09 May 2026 02:26 PM (IST)

कृति सेनन को मधुबाला का रोल तो नहीं मिला, लेकिन अब वह हिंदी सिनेमा में अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी ...और पढ़ें

कृति सेनन को करना है इस दिग्गज हस्ती की बायोपिक में काम/ फोटो- Instagram

कृति सेनन को करना है इस दिग्गज हस्ती की बायोपिक में काम/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 35 साल की कृति सेनन अपने छोटे से करियर में चुनौतियां लेने से कभी नहीं घबराईं। उन्होंने 'मिमी' में एक सरोगेट मां का रोल अदा किया, तो वहीं 'तेरी बातों में उलझा जिया' में वह रोबोट बन गईं। अब वह जल्द ही शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' में दिखाई देंगी।

हालांकि, इस बीच कृति सेनन (Kriti Sanon) ने बॉलीवुड की सबसे चहेती दिग्गज अभिनेत्री की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है। कौन हैं वह अभिनेत्री, जिनकी बायोपिक करना चाहती हैं कृति? विस्तार से पढ़ें कहानी:

कृति सेनन पर्दे पर बनना चाहती हैं यह दिग्गज एक्ट्रेस

GQ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में जब कृति सेनन से यह पूछा गया कि कोई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी बायोपिक में वह काम करना चाहेंगी? तो इसका जवाब देते हुए तुरंत एक्ट्रेस ने कहा,

"रेखा...वह सबसे दिलचस्प हस्ती हैं। मुझे पता है कि मैं उनकी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती हूं, लेकिन मुझे उनसे बहुत प्यार है। उनके गट्स, उनका दिल और उनका औरा सबकुछ बहुत अच्छा है। वह कोमल दिल वाली हैं, बुद्धिमान हैं और जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं।"

kriti_admirer_1602325769_2416806180044598678_21993973048

यह भी पढ़ें- 'इतनी कम उम्र में...', इन हसीनाओं ने नसीहत छोड़कर उठाया जोखिम, 'मां' बनकर रच दिया सिनेमा में इतिहास

आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने कई इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेत्री 'मधुबाला' का किरदार निभाने की इच्छा जताई थी। ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं कि मेकर्स उन्हें फिल्म में लेने की सोच रहे हैं, लेकिन बात नहीं बनी और फिल्म में 'मधुबाला' के किरदार के लिए सारा अर्जुन को कास्ट किया गया।

स्टार किड्स के हाथों में गए कृति सेनन के रोल

बायोपिक के अलावा कृति सेनन ने अपने उन दिनों को भी याद किया जब उनके करियर का सबसे डाउन पीरियड चल रहा था। उन्होंने कहा,

"कई ऐसे रोल्स थे, मैं जिनके एकदम करीब पहुंच गई थी, लेकिन बाद में वे स्टार किड्स के पास चले गए और वे मेरे कंट्रोल के बाहर की चीजें थीं। जब आप फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होते, तो आपको कई ऐसी अचानक होने वाली चीजों से डील करना पड़ता है। यह आपकी ग्रोथ का ही एक हिस्सा है।"

kriti sanon wants to play rekha  (3)

कृति सेनन जल्द ही होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कृति का किरदार बोल्ड है।

यह भी पढ़ें- 'कभी प्यार था, अब गुस्सा है...' विजय देवरकोंडा के साथ इस Romantic इंटेंस कहानी का हिस्सा बनेंगी Kriti Sanon?