कृति सनोन की बचपन की ये आदत अभी गई नहीं है
कृति सनोन पिछली दिनों फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नज़र आई थीं, जिसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बस कुछ ही फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाली कृति सनोन से आज भी बचपन की कुछ आदतें गई नहीं है। उन्हें लूडो खेलना अब भी बेहद पसंद है।
मुंबई में हुए एक कार्यक्रम आई कृति ने कहा कि वह अभी भी लूडो खेलती हैं और उनमें अभी भी बचपना बाकी है। कृति कहती हैं “मेरे अंदर अभी बहुत बचपना बाकी है। मैं अभी भी बच्चों की बहुत सारी चीजें देखकर आ रही हूं। वो जो हम लोग बचपन में खेलते थे। मैं अभी भी लूडो खेलती हूं। लूडो खेलने में मजा आता है। मेरे ख्याल से लूडो एक खेल है, जिसमें आप चाहे कितने भी बड़े हो जाए, कभी भी बोर नहीं हो सकते।“ कृति कहती हैं “मेरे ख्याल से जो हम सभी के अंदर हमेशा एक बच्चा मौजूद रहता है। वह हमेशा रहना चाहिए और बच्चों वाली हरकतें हमें करते रहनी चाहिए। कभी कभी जब मन कुछ नहीं करने का करता है। तब ऐसा कुछ करना बड़ा अच्छा लगता है।“ कृति सनोन पिछली दिनों फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नज़र आई थीं, जिसमें उनके काम को बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म में उनके अलावा आयुष्यमान खुराना और राजकुमार राव भी थे।
यह भी पढ़ें:Box Office: सिर्फ़ दस दिनों में इन फुकरों ने दे दी शाहरुख़ खान को मात
टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती से अपना करियर शुरू करने वाली कृति ने दूसरी ही फिल्म दिलवाले में शाहरुख़ खान और काजोल जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया। इस साल सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी राब्ता भी आई थी, लेकिन चली नहीं।