विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नीम करोली' के बाद पर्दे पर दिखेगी राजस्थान के 'बाबा रामदेव पीर' की कहानी, 'Krishna Avatar' की रिलीज पर अपडेट

Published: Fri, 25 Sep 2026 06:08 PM (IST)

नीब करौरी बाबा या नीम करोली बाबा के बाद अब राजस्थान के संत और कृष्ण अवतार कहे जाने वाले श्री रामदेव पीर (Shri Ramdev Pir) पर फिल्म बन रही है।

बाबा रामदेव पीर पर बन रही फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बाबा रामदेव पीर पर बन रही फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बाबा रामदेव पीर पर बन रही फिल्म

  2. बाबा रामदेव को माना जाता है कृष्ण अवतार

  3. मुस्लिम भी करते हैं बाबा रामदेव पीर की पूजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीब करौरी बाबा (Neeb Karori Baba) या नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता के बाद अब एक और 'बाबा' की कहानी पर्दे पर दिखाई जानी है।

जिस तरह नीम करोली बाबा को भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है, उसी तरह राजस्थान के लोक देवता और संत थे जिन्हें भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है। यह संत हैं श्री रामदेव पीर (Shri Ramdev Pir)। जिन्हें सिर्फ हिंदू ही नहीं, बल्कि मुस्लिम भी पूजते हैं।

बाबा रामदेव पीर का पहला पोस्टर आउट

अब श्री रामदेव पीर (Baba Ramdev Pir) पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इस फिल्म को लेकर जानकारी साझा की है। इस फिल्म को त्रिशा स्टूडियोज के बैनर तले तिलोक कोठारी बना रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आया है जिसमें कास्ट का चेहरा रिवील नहीं किया गया है लेकिन लुक कृष्ण जैसा है।

कब रिलीज होगी बाबा रामदेव पीर की फिल्म?

श्री रामदेव पीर पर आधारित फिल्म का टाइटल कृष्ण अवतार श्री रामदेव पीर (Krishna Avatar Shri Ramdev Pir) है। फिलहाल, फिल्म को कौन डायरेक्ट कर रहा है, कौन मुख्य भूमिका निभा रहा है, इस बारे में कोई अपडेट शेयर नहीं की गई है। हालांकि, अनाउंस किया गया है कि फिल्म 2027 तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

कौन थे श्री रामदेव पीर?

बाबा रामदेव पीर (Baba Ramdev Pir) को राजस्थान में लोक देवता माने जाते हैं। कहा जाता है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता, सांप्रदायिक सौहार्द और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें हिंदी बाबा रामदेव पीर मानकर पूजते हैं, जबकि मुस्लिम उन्हें रामशाह पीर के रूप में पूजते हैं। उनके नाम पर हर साल राजस्थान में मेला भी लगता है।

यह भी पढ़ें- 'नीम करोली बाबा' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'साई बाबा' की कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Tera Sai

यह भी पढ़ें- बिना फीस के बनाई Hanuman Ansh, अब डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को मिलेंगे 50 करोड़; हनुमान जी के हैं परम भक्त