बिना फीस के बनाई Hanuman Ansh, अब डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी को मिलेंगे 50 करोड़; हनुमान जी के हैं परम भक्त
'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म को पहले बिना फीस के बनाया था, लेकिन अब उन्हें कमाई से मोटी रकम मिलने वाली है।

हनुमान अंश के लिए डायरेक्टर को मिलेंगे 50 करोड़!
HighLights
विशाल चतुर्वेदी को 'हनुमान अंश' की सफलता के लिए 50 करोड़ मिलेंगे
विशाल ने फिल्म बिना फीस के बनाई
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 370 करोड़ से अधिक कमाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो इतिहास रचकर जाती हैं। हाल ही में एक ऐसी फिल्म आई जिसने बॉक्स ऑफिस के साथ सोच के हर समीकरण को बदल दिया।
जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'हनुमान अंश' की। इस फिल्म से किसी को उम्मीद नहीं थी कि महज 2 करोड़ के कम बजट वाली फिल्म 370 करोड़ तक की कमाई कर डालेगी। फिल्म के डायरेक्टर ने ये फिल्म बिना फीस के बनाई थी, पर अब उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है।
डायरेक्टर को मिलेगी मोटी रकम
दरअसल फिल्म को 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) को बनाने का विजन किसी और के पास नहीं बल्कि डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) के पास ही था। उन्हें पता था कि उनकी फिल्म वो चमत्कार करेगी, जिसे लोग सालों तक याद रखेंगें। फिल्म को उन्होंने बिना फीस के बनाया।

इसका जिक्र उन्होंने खुद दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में किया था और पूरा फिल्म से जुड़ा किस्सा बताया था कि कैसे उन्होंने फिल्म बनाई और कैसे हनुमान जी की भक्ति में वो लीन रहे और फिर नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर फिल्म बनाई।
अब खबर है कि फिल्म के लिए विशाल को पूरे 50 करोड़ रुपए की फीस मिल रही है। जी हां, फिल्म को तीन प्रोड्यूसर्स ने मिलकर बनाया था। इसके बाद बाकी का काम विशाल ने किया था। अब फिल्म से जो मुनाफा हुआ है उसमें से 50 करोड़ रुपए विशाल चतुर्वेदी को दिए जा रहे हैं।
विशाल को मिल रहे हैं 50 करोड़
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने इस पर बात की है। अनुप्रिया के मुताबिक, 'फिल्म को बनाते वक्त मैंने पूरे बजट का एक तिहाई हिस्सा इसमें लगाया था। फिल्म के लिए मैंने 50 लाख दिए थे और फिल्म का बजट करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा था।

इसके बाद उनसे पूछा गया कि किस हिसाब से फिल्म की कमाई को बांटा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि, मुझे इस मुनाफे का एक-चौथाई हिस्सा मिलेगा। कमाई में से सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर अपना हिस्सा लेंगे। इसके बाद दूसरे खर्चों और टैक्स को चुकाया जाएगा। आखिर में हम जो पैसा बचेगा वो हम चारों में बांटा जाएगा। मतलब तीन प्रोड्यूसर्स और फिर चौथे विशाल चतुर्वेदी।
आपको बता दें कि फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh Box Office Collection) वर्ल्डवाइड करीब 372 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने भारत में 300 करोड़ के करीब फिल्म की कमाई पहुंच रही है।
यह भी पढ़ें- 48वें दिन 'सीता-राम' ने लगाया Hanuman Ansh का बेड़ा पार, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया ऐसा गदर; दनादन बरसे नोट
यह भी पढ़ें- 47वें दिन अपनी जगह से एक इंच भी 'टस से मस' नहीं हुई Hanuman Ansh, कमाई के मामले में इतिहास रचने से चंद कदम दूर
