कोंकणा-रणवीर के बीच बढ़ी दूरियां
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई है कि दोनों को अब एक साथ रहना तक गवांरा नहीं है। इसलिए कोंकणा अब अपने बेटे हारुण के साथ अंधेरी के लोखंडवाला कंप्लेक्स में रहने लगी है।
नई दिल्ली। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई है कि दोनों को अब एक साथ रहना तक गवांरा नहीं है। इसलिए कोंकणा अब अपने बेटे हारुण के साथ अंधेरी के लोखंडवाला कंप्लेक्स में रहने लगी है।
बीते एक साल से ही रणवीर और कोंकणा के बीच अनबन चल रही थी, इसका ही नतीजा है कि कोंकणा ने रणवीर का घर छोड़ दिया। लेकिन रणवीर अभी भी उसी गोरेगांव मलाद वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। बीच-बीच में वह अपने बेटे के साथ वक्त बीताने के लिए वहां चले जाते हैं। कुछ महीनों से दोनों के बीच दरार चल रही है ऐसी खबरें आ रही थी। लेकिन तब दोनों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद कोंकणा ने तीन सितंबर 2010 को रणवीर से शादी की थी। कोंकणा ने करीब दो साल पहले एक बेटे को जन्म दिया था। लेकिन इतने साल बाद अब कोंकणा को रणवीर के साथ रहना गवांरा नहीं हो रहा। हालांकि इस बारे में दोनों ने चुप्पी साध रखी है। दोनों एक ही ऑडिटोरियम में बैठे रहते हैं लेकिन अलग-अलग, दूर दूर।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर