विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

53 साल बाद वायरल हो रहा मुमताज का ये 'नटखट' गाना, आशा भोसले की आवाज ने फूंकी जान

Published: Wed, 15 Jul 2026 05:46 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2026 07:57 PM (IST)

आशा भोसले की आवाज में मुमताज पर एक गाना फिल्माया गया था जोकि 53 साल बाद आज भी बहुत वायरल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार गानें गाए हैं। उनका वो चुलबुला और मस्तीभरा अंदाज ही उन्हें अपनी बहन लता दीदी से अलग बनाता था।

एक तरफ जहां लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की गायकी शास्त्रीय संगीत पर आधारित थी। वहीं आशा की आवाज पर वेस्टर्न और जैज बहुत सूट करता था। आशा ताई ने कैबरे, पॉप स्टाइल में कई ऐसे पेपी डांस नंबर्स गाए हैं।

मुंमताज ने किया शानदार डांस

आज आपको आशा जी के ऐसे ही एक गाने के बारे में बताएंगे जो उन्होंने साल 1973 में फिल्म 'लोफर' के लिए गाया था। हम बात कर रहे हैं मस्तीभरे गाने 'कोई शहरी बाबू दिल लहरी' के बारे में जिसे मुमताज (Mumtaz) और फरीदा जलाल (Farida Jalalm) पर फिल्माया गया है। गाने में मुमताज के ठुमकों ने तो मानों आग ही लगा दी।

Mumtaz (4)

गाने पर खूब बनती हैं रील्स

इसका संगीत दिया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant-Pyarelal) ने और इसके बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी (Anand Bakshi) ने लिखे थे। इस गीत में मुमताज के चार्म ने जहां एक ओर सभी को प्रभावित किया वहीं दूसरी ओर फरीदा जलाल के चेहरे की खूबसूरती और मासूमियत ने सबका मन मोह लिया। उस जमाने में ये गाना बेहद लोकप्रिय हुआ था और आज भी लोगों के पसंदीदा डांस नंबरों में से एक हैं। महिलाएं शादी, बर्थडे पार्टी में इस पर जमकर ठुमके लगाती थीं। आज भी इस गाने पर खूब रील्स बनती हैं और शेयर की जाती हैं।

Mumtaz (5)

क्या है लोफर की कहानी?

लोफर में धर्मेंद्र और मुमताज लीड रोल में नजर आए। उनके अलावा ओम प्रकाश, प्रेमनाथ और के.एन. सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी की बात करें तो मूवी में धर्मेंद्र ने रंजीत का किरदार निभाया है जो एक लोफर और पॉकेटमार है। वह एक गिरोह के लिए चोरी का काम करता है। उसे अंजु (मुमताज़)नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। उसे पता नहीं होता है कि अंजु दुश्मन गिरोह के लिए उसकी जासूसी कर रही है। धीरे-धीरे वो इसमें फंसता चला जाता है।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी लोकगीत शैली में बना था 10 साल पुराना गाना, जाट 'छोरियों' का करता है गुणगान

यह भी पढ़ें- स्कूलों में प्रार्थना बना 69 साल पुराना गीत, Lata Mangeshkar ने अमर किया था राजस्थान के गीतकार का गाना