Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Koffee With Karan Season 8: खत्म हुई करण जौहर और कार्तिक आर्यन की दुश्मनी, कॉफी विद करण में शामिल होंगे एक्टर?

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 05:44 PM (IST)

    Koffee With Karan Season 8 कॉफी विद करण (Koffee With Karan Season 8) का आठवां सीजन आ रहा है। शो की गेस्ट लिस्ट को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। करण के शो की गेस्ट लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इस शो का हिस्सा हो सकते हैं।

    Hero Image
    Koffee With Karan Season 8, Karan Johar, Kartik Aaryan

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan Season 8: करण जौहर (Karan Johar) अपना और दर्शकों का फेवरेट चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan Season 8) का आठवां सीजन लेकर आ रहे हैं।

    शो की गेस्ट लिस्ट को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। करण के शो की गेस्ट लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इस शो का हिस्सा हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के पहले गेस्ट होंगे ये स्टार

    क्या करण जौहर के शो में आएंगे कार्तिक आर्यन

    हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) का प्रोमो वीडियो सामने आया था।  News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक डायरेक्टर करण के शो का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें, दो साल पहले साल 2021 में कार्तिक और करण के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। डायरेक्टर ने कार्तिक को अपनी फिल्म दोस्ताना 2 से भी बाहर कर दिया था और दोनों के बीच तनाव की खबरे सामने आने लगी। वहीं अब 2 साल बाद कहा जा रहा है कि इनकी दुश्मनी खत्म हो गई है।

    ये स्टार्स भी आएंगे नजर

    इसके अलावा बॉलीवुड के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन की भी जोड़ी नजर आने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शो के मेकर्स से इन दोनों को न्योते भेजा था और दोनों इसे स्वीकार भी कर लिया है।

    इस शो में ये जोड़ी फिल्म सिंघम-3 का प्रमोशन करती नजर आएगी। इसके अलावा सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी इस सीजन में नजर आएंगे। वहीं, अनन्या पांडे और सारा अली खान भी कॉफी विद करण के एक एपिसोड में एक साथ नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8: फिर लौट रहे हैं करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के साथ, जानें कब होगा शुरू