विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan 8: करण जौहर ने किया खुलासा, बताया कैसे सलमान खान को फिल्में साइन करने के लिए करते हैं राजी

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Mon, 20 Nov 2023 05:32 PM (IST)

Koffee With Karan 8 करण जौहर ने सोशल मीडिया पर कॉफी विद करण 8 के 5वें एपिसोड का प्रोमो शेयर ...और पढ़ें

कॉफी विद करण 8 (Photo Credit: Instagram)
कॉफी विद करण 8 (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: करण जौहर का टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' का 5वां एपिसोड जल्द ऑन एयर होने वाला है। इस एपिसोड में अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा गेस्ट बनकर आने वाले हैं। होस्ट करण जौहर का यह शो ऑडिएंस को काफी पसंद आ रहा है। अभी तक इसके चारों एपिसोड मजेदार और हिट हुए हैं। शो में वरुण ने करण जौहर से सलमान खान को लेकर भी सवाल किया।

बता दें कि 'कॉफी विद करण' में करण जौहर शो में आने वाले सेलेब्स से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा करते हैं। अभी तक इस शो में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह की जोड़ी से लेकर सारा अली खान, अनन्या पांडे तक नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8 Promo: 'कॉफी विद करण 8' में नजर आएंगे वरुण-सिद्धार्थ, एक्टर ने दिया करण जौहर को नया नाम

सलमान को फिल्म साइन करने कैसे हां करवाते हैं करण

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। इस प्रोमो में होस्ट के पसंदीदा स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स करण के साथ शो में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इस लेटेस्ट प्रोमो में तीनों मिलकर सलमान खान पर भी बात करते हैं। दरअसल, वरुण धवन ने करण से सवाल किया और पूछा कि आप सलमान खान को फिल्म के लिए हां कहने के लिए कैसे मनाते हैं। इस पर करण जौहर ने जवाब दिया, 'भीख मांगो, उधार लो, चोरी करो'।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अगले एपिसोड का प्रोमो जारी किया और लिखा 'लड़के वापस आ गए। सभी सौम्य, पागलपन और प्यार बना रहें, क्योंकि वे तूफान खड़ा कर रहे हैं।

'कॉफी विद करण 8' यह एपिसोड गुरुवार को 12 बजे डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगा। यह नया एपिसोड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साप्ताहिक रूप से रिलीज किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: करण जौहर ने दिया अगले मेहमानों को लेकर बड़ा हिंट, आलिया भट्ट से जुड़ा है कनेक्शन