विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty and KL Rahul: अथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दर पर पहुंचे केएल राहुल, भस्म आरती में हुए शामिल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 26 Feb 2023 08:17 PM (IST)

बॉलीवुड की न्यूली वेड अथिया शेट्टी और केएल राहुल दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे हैं। हाल ही में शादी ...और पढ़ें

KL Rahul reached the door of Mahakal with Athiya Shetty, participated in Bhasma Aarti, VIA Twitter
KL Rahul reached the door of Mahakal with Athiya Shetty, participated in Bhasma Aarti, VIA Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty and KL Rahul: शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी चर्चाओं में हैं। अब ये कपल उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा। जहां दोनों ने उज्जैन के महाकालेश्वर के दरबार में माथा टेका और भस्म आरती में शामिल हुए। अथिया इस दौरान साड़ी पहने नजर आईं तो केएल राहुल ने क्रिम धोती पहनी हुई थी। भगवान महाकाल के दर्शन के दौरान दोनों की कई पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरें आई सामने

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करते हुए पिक्चर्स सामने आई हैं। अथिया ने इस दौरान मस्टर्ड कलर की साड़ी पहने नजर आईं, वहीं केएल राहुल ने क्रिम कलर की धोती पहनी और उसके साथ गमछा पहना हुआ था। अथिया और केएल राहुल इस दौरान माथे पर टीका लगाए दिखे। इस दौरान कपल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। अब दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

जनवरी में शादी के बंधन में बंधा कपल

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की है। दोनों ने खंडाला में हुए प्राइवेट फंक्शन में फैमिली और फ्रैंड्स के सामने सात फेरे लिए थे। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर कीं। शादी के पहले दोनों की लव लाइफ खासी चर्चाओं में थी। अब दोनों न्यूली वेड कपल्स गोल शेयर कर रहे हैं। 1 मार्च से केएल राहुल का इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे टेस्ट मैच में हिस्सा लेंगे इससे पहले दोनों ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर पर मत्था टेका।

यह भी पढ़ें: 14 साल से दिमाग में थी हीरामंडी, ऐतिहासिक फिल्म बनाते वक्त रहना होता है सतर्क-संजय लीला भंसाली

यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 26 February: महाकाल पहुंचे अथिया-केएल राहुल, बीटीएस के जे-होप सेना में होंगे भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।