विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KL Rahul की मैच जिताऊ पारी के फैन हुए सुनील शेट्टी, पिछली इनिंग में किया था शानदार परफॉरमेंस

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 15 Jan 2023 09:30 PM (IST)

KL Rahul Wedding केएल राहुल ने पिछले मैच में भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने ...और पढ़ें

KL Rahul Wedding: केएल राहुल क्रिकेटर है।
KL Rahul Wedding: केएल राहुल क्रिकेटर है।

नई दिल्ली, जेएनएन। KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द शादी करने वाले हैं। इस बीच कोलकाता में खेली गई शानदार पारी के बाद केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस पर एक दिन बाद सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक लाल दिल की इमोजी शेयर की थी। वहीं, एक ताली बजाने की भी इमोजी लगाई थी।

केएल राहुल और आथिया शेट्टी से जल्द शादी करने वाले हैं

गौरतलब है कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी से जल्द शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दोनों 23 जनवरी को शादी करेंगे। केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को शादी करने का निर्णय लिया है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल होती हैं।

यह भी पढ़ें: पति Virat Kohli की शानदार बल्लेबाजी की दीवानी हुई अनुष्का शर्मा, इंस्टाग्राम पर लिखा- क्या इनिंग है...

केएल राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी

इसके पहले भारत और श्रीलंका के बीच ईडन गार्डन में खेले गए मैच में केएल राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी। उनकी बल्लेबाजी के कारण ही भारत 4 विकेट से मैच जीत पाया था। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैच जीतने के बाद की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'कोलकाता हो गया तिरुअनंतपुरम बाकी है।' उनकी तस्वीर के बाद सुनील शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें: 'कांटा लगा' गर्ल Shefali Jariwala ने 40 साल की उम्र में 2 पीस बिकिनी पहन ढहाया कहर, फैंस ने कहा- चाहती क्या हो

केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने न्यू ईयर 2023 का स्वागत दुबई में किया था

इसके पहले केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने न्यू ईयर 2023 का स्वागत एक साथ दुबई में किया था। उनके साथ आथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी भी थे। अब कहां जा रहा है कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां 21 से 23 जनवरी के बीच होंगी। खबरों के अनुसार उनकी शादी में एम एस धोनी, सलमान खान, विराट कोहली और जैकी श्रॉफ जैसे लोग भाग ले सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)