Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति Virat Kohli की शानदार बल्लेबाजी की दीवानी हुई अनुष्का शर्मा, इंस्टाग्राम पर लिखा- क्या इनिंग है...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 08:46 PM (IST)

    Anushka Sharma Praises Virat Kohli अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली की इनिंग की सराहना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड किया है। इसमें उनके पति को सेंचुरी मारने के बाद बल्ला उठाकर पोज देते हुए देखा जा सकता है।

    Hero Image
    Anushka Sharma Praises Virat Kohli: अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Praises Virat Kohli: विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में 166 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस अवसर पर अब अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली की सराहना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'क्या लड़का है, क्या इनिंग है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 390 रनों का पहाड़ खड़ा किया था

    गौरतलब है कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय वनडे मैच में 5 विकेट पर 390 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। वहीं, श्रीलंका की टीम इस लक्ष्य के आगे ताश की पत्तों की तरह ढह गई। इसी के उपलक्ष्य में अनुष्का शर्मा ने अपने पति की सराहना की है। उन्होंने विराट कोहली की सेंचुरी होने पर बल्ला उठाकर किए जाने वाले अभिवादन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक स्टीकर भी लगाया है, 'क्या खिलाड़ी है।'

    यह भी पढ़ें: 'कांटा लगा' गर्ल Shefali Jariwala ने 40 साल की उम्र में 2 पीस बिकिनी पहन ढहाया कहर, फैंस ने कहा- चाहती क्या हो

    विराट कोहली ने 110 गेंदों में 166 रन बनाए

    विराट कोहली ने 110 गेंदों में 166 रन बनाए। उन्हें तीसरे और अंतिम ओडीआई मैच में यह कारनामा किया है। यह खेल तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। उन्होंने अपने पति को शानदार इनिंग के लिए शाबाशी भी दी है।

    यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee ने रामगोपाल वर्मा से फिल्म दौड़ में मांगा था रोल, घर का किराया चुकाने का नहीं था पैसा

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली की पारी की प्रशंसा करती नजर आती हैं

    गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली की पारी की प्रशंसा करती नजर आती हैं। अनुष्का शर्मा जल्द क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में शादी की है दोनों को 2021 में एक बेटी भी हुई है। अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)