विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singer KK Passed Away: केके को शादियों में गाना नहीं था पसंद, 1 करोड़ का आफर भी ठुकराया

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2022 08:55 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 12:17 PM (IST)

Singer KK Passed Away सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ (KK) ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा था कि उन्‍हें शादियों में ...और पढ़ें

केके का नाम बालीवुड के शानदार गायकों में आता था।
केके का नाम बालीवुड के शानदार गायकों में आता था।

नई दिल्‍ली, जेएनएन। संगीत की दुनिया में एक बार फिर से खामोशी पसर गई है। अपने सुपरहिट गानों से लोगों के दिलों में धड़कने वाले शानदार सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ (KK) का 53 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। एक दिग्‍गज गायक को यूं अचानक सबको अलविदा कह जाने से संगीत की दुनिया को ऐसा नुकसान पहुंचा जिसको भरना नामुमकिन है।

दिल में यूं उतर जाते थे केके के गीत

संगीत से बेशुमार प्‍यार करने वाले केके को हर गीत इतने दिल से गाते थे कि उनकी आवाज दिल में उतर जाती थी। केके का नाम बालीवुड के शानदार गायकों में आता था। केके को फिल्‍मों के अलावा अलग-अलग कान्‍सर्टस और इवेंटस में भी गाने के आफर मिलते थे। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि केके को बाकी सिंगर्स की तरह विवाह समारोह में गाना पसंद नहीं था।

शादियों में गाना नहीं था पसंद

केके से एक बार एक इंटरव्‍यू के दौरान सवाल किया गया था कि क्‍या उन्‍होंने एक सिंगर के तौर पर किसी आफर को कभी ठुकराया है। इस पर उन्‍होंने जवाब दिया कि हां, में शादियों में गाना गाने से इनकार कर देता हूं, चाहे इसके लिए मुझे 1 करोड़ का आफर ही क्‍यों न मिले।

एक्टिंग को लेकर कही ये बात

बालीवुड के बहुत से ऐसे सिंगर भी हैं जो गायन के साथ अभिनय में भी अपना भाग्‍य आजमाते हैं। जब केके से इस बारे में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि, ओह.....प्‍लीज इसे रहने दें। पी नटस के लिए में एक्‍ट नहीं कर सकता। मुझे बालीवुड में भी रोल के लिए आफर मिले थे लेकिन मैंने इसे मना कर दिया।

इस गाने ने दी उनके करियर को नई उड़ान

कृष्ण कुमार कुन्नथ ( केके ) के अनुसार उनका पहला और अंतिम प्‍यार बस संगीत ही था। संगीत के प्रति उनकी बेशुमार मोहब्‍बत साफ नजर आती थी। केके का डेब्‍यू गीत फिल्‍म माचिस में छोड़ आए हम..... था। लेकिन फिल्‍म 'हम दिल दे चुके सनम' के गीत तड़प-तड़प से उन्‍हें जो शोहरत मिली उसके बाद उन्‍होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। उनका ये गाना आज भी प्रेमियों की आंखें नम कर देता है। अब उनका इस तरह से अचानक सबको छोड़कर चले जाने से तमाम फैन्‍स के दिल टूट गए हैं।

यह भी पढ़ें- Singer KK Passed Away: केके की निजी जिंदगी से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप, जानें कितनी संपति के थे मालिक

Koo App

Tragic to hear about the passing away of KK after falling ill while performing in Kolkata. Another reminder of how fragile life is. Condolences to his family and friends. Om Shanti.

View attached media content

- Virender Sehwag (@VirenderSehwag) 31 May 2022