Move to Jagran APP

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान ने किया अपनी फिल्म के टाइटल का एलान, लुक देख उत्साहित हो जाएंगे आप

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan सलमान खान ने सोमवार को एक वीडियो शेयर कर अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के टाइटल की पुष्टि कर दी है। इस टीजर वीडियो में वो लद्दाख की घाटियो में अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 05 Sep 2022 01:07 PM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2022 01:07 PM (IST)
Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान ने किया अपनी फिल्म के टाइटल का एलान, लुक देख उत्साहित हो जाएंगे आप
Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Salman Khan announces title of his next film.

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री में हाल ही में अपने करियर के 35 साल पूरे किए हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने बेहतरीन 35 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए अपनी आगामी प्रोजेक्ट किसी का भाई किसी की जान से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसने उनके चाहने वालों की धड़कनों को बढ़ा दिया। अब सुपरस्टार ने फिल्म का एक टीचर साझा कर अपनी फिल्म के टाइटल को आधिकारिक रूप दे दिया है।

loksabha election banner

इस टीजर वीडियो को सलमान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। टीजर वीडियो की शुरुआत में सलमान खान को एक क्रजूर बाइक राइड का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है और फिर उससे अगले ही पल वो लद्दाख की घाटियों में चहल कदमी करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही टीजर सलमान के लंबे-लंबे बालों और बियर्ड लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

यहां देखें वीडियो 

सलमान खान की इस फिल्म को लेकर मीडिया में टाइटल और स्टार कास्ट को लेकर अनगिनत दावे किए गए थे। लेकिन मेकर्स ने इसको पूरी तरह से गुप्त रखा। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगडे और वेंकटेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सलमान खान ने सोमवार को फिल्म से अपना फर्स्ट लुक रिलीज कर शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल को टैग किया है। जिसके बाद से अंदाज लगाया जा रहा है कि सलमान ने इस फिल्म की कास्ट की आधिकारी पुष्टि कर दी है।

पूजा हेगडे संग शूट किया शेड्यूल

बीते दिनों सलमान खान लद्दाख से एक्ट्रेस पूजा हेगडे के साथ लद्दाख शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर लौटे हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान और पूजा ने लद्दाख में फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से को शूट किया।

आपको बता दें कि इस फिल्म का टाइटल पहले कभी ईद दिवाली था लेकिन सलमान पहले से ही अपनी इस फिल्म के टाइटल को बदलना चहाते थे। कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि वो इस प्रोजेक्ट का नाम बदल कर भाईजान करना चहाते हैं लेकिन अब फिल्म का आधिकारिक टाइटल सामने आने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.