विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

42 साल पुराना Kishore Kumar का वो गाना जिसे सुनकर रो पड़े थे बप्पी लहिरी, अमिताभ बच्चन की आंखों में भी आए आंसू

Published: Sat, 16 May 2026 12:36 PM (IST)

फिल्म शराबी का 42 साल पुराना गाना आज भी प्रासंगिक है। किशोर कुमार की आवाज में रिकॉर्डिंग के दौरान बप्पी लहिरी और संगीतकार भावुक हो गए थे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1984 में रिलीज हुई थी प्रकाश मेहरा (Prakash Mehra) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सुपरहिट फिल्म शराबी (Sharaabi) आई थी। इस फिल्म का एक गाना जो आज की दुनिया और लोगों की सिचुएशन पर एकदम सटीक बैठता है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और प्राण मुख्य भूमिका में थे।

यह गाना दो प्यार करने वालों के बीच की मजबूरियों और हालातों की वजह से आई दूरियों को दिखाता है। गाना इसी कशमकश की कहानी बयां करता है कि इंसान का 'फर्ज' और उसका 'प्यार' जब आमने-सामने आ जाएं, तो जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाती है।

42 साल पहले आया था गाना

हम बात कर रहें हैं रफी साहब की मखमली आवाज से सजे फिल्म शराबी के गाने 'जिंदगी अपनी जगह रास्ते अपने जगह' (Manzilen Apni Jagah) की। यह गाना जिंदगी के फलसफे, प्राथमिकताओं और मजबूरियों को बहुत ही खूबसूरती से बयां करता है। इस गाने की रिकॉर्डिंग का एक खूबसूरत किस्सा हमें याद आ रहा है जो आज हम आप सबके साथ शेयर करने वाले हैं।

Amitabh (55)

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar की आवाज... किशोर दा का जादू; 53 साल पुराना गाना आज भी है क्लासिक, पंजाबी में भी कॉपी हुआ सॉन्ग

क्यों परेशान हो रहे थे बप्पी लहिरी?

हमेशा की तरह ही किशोर दा हंसते मुस्कुराते स्टूडियो पहुंचे। आते ही उन्होंने बप्पी लहिरी (Bappi Lehri) से मजाक करना शुरू कर दिया। उस दिन फिल्म का एक बहुत ही सीरियस गाना रिकॉर्ड होना था। ऐसे में बप्पी लहिरी को टेंशन हो गई कि किशोर दा इतने सीरियस गाने को कैसे गा पाएंगे।

Amitabh (56)

हालांकि किशोर दा जब ये गाना रिकॉर्ड करके स्टूडियो से बाहर निकले तो बप्पी लहिरी के साथ सभी म्यूजिशियन्स की आंखों में आंसू आ गए। गाना इतना जबरदस्त था कि ये एक ही टेक में रिकॉर्ड हुआ और किशोर दा के अलावा ऐसा चमत्कार करना किसी के बस की बात नहीं थी। गाने में किशोर दा कि दर्द भरी आवाज ने स्क्रीन पर जो जादू बिखेरा कि ऑडियंस भी इमोशनल हो गई। यही वजह है कि ये गाना आज भी अमर है।

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar के बेटे का गाना, हीरोइन ने दो सुपरस्टार्स संग किया रोमांस; कल्ट सॉन्ग को Alka-Udit ने भी दी आवाज