विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kishore Kumar का 44 साल पुराना वो गाना, जिसमें संजीव कुमार ने चलाया था ट्रक, पंचम दा के म्यूजिक से हुआ था अमर

Published: Thu, 16 Jul 2026 12:56 PM (IST)

दिग्गज गायक रहे किशोर कुमार ने 44 साल पहले एक ऐसा गाना गाया था, जिसमें अभिनेता संजीव कुमार ने ट्रक चलाया था।

किशोर कुमार का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- एआई)

किशोर कुमार का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- एआई)

HighLights

  1. किशोर कुमार का वो कल्ट गाना

  2. 44 साल पहले किया गया था रिलीज

  3. पंचम था ने दिया था गीत को संगीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार को हिंदी सिनेमा के महानतम गायकों में शुमार किया जाता है। करीब 5 दशकों तक अपनी मधुर आवाज का जादू उन्होंने सिनेमा जगत में बिखेरा था। आज हम आपको किशोर दा के 44 साल पुराने एक ऐसे गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ट्रक ड्राइवर बने थे। 

इस गाने के संगीतकार पंचम दा यानी राहुल देव बर्मन थे और आज भी इसे कल्ट गीत के तौर पर याद किया जाता है। आइए जानते हैं कि यहां किशोर कुमार (Kishore Kumar) के कौन से सॉन्ग की बात की जा रही है। 

किशोर कुमार का कल्ट गाना 

बतौर सिंगर किशोर कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गीत गाए थे। आज जिस गाने के बारे में बात की जा रही है, उसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन एक बार सुनने के बाद आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। दरअसल किशोर दा का ये गीत साल 1982 में आई अभिनेता संजीव कुमार फिल्म नमकीन से नाता रखता है और इसके बोल हैं- राह पर रहते हैं... (Raah Pe Rahte Hain)।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का ऐसा अपमान! जब एक जिद्दी एक्टर ने उनकी आवाज में गाना गाने से किया था साफ मना

Kishore Kumar Raah Pe Rahte Hain song

इस गीत को संजीव कुमार पर फिल्माया गया है। पहाड़ों की वादियों में हुई गाने की शूटिंग के दौरान संजीव ने इस गीत में एक ड्राइवर की भूमिका को निभाया है, जो राह पर रहते हैं... में ट्रक चलाते हुए नजर आते हैं। नमकीन फिल्म के इस सॉन्ग का सार पूरे तौर से उन लोगों से है, जो अपने घरों से दूर रहते हैं और सफर करते हैं। 

sanjeev kumar

कुल मिलाकर सहा जाए तो किशोर कुमार का ये गीत काफी शानदार है और सुनने के बाद आपके दिल को सुकून पहुंचाएगा। किशोर कुमार की गायिकी के अलावा संगीतकार के आर डी बर्मन (RD Burman) के म्यूजिक के दम पर नमकीन फिल्म का ये सॉन्ग अमर है। आपको बता दें इस गाने के लिरिक्स दिग्गज गीतकार गुलजार की कलम से निकले थे।  

किशोर दा और पंचम दा की जोड़ी

सिनेमा जगत के सबसे अधिक लोकप्रिय गीत किशोर कुमार और पंचम दा की जोड़ी ने दिए थे। जहां एक तरफ किशोर दा अपनी गायिकी से गीत को सदाबहार बनाते थे, तो वहीं दूसरी तरफ आरडी बर्मन का संगीत उन गानों में जान फूंकता था। इस तरह से इन दोनों की जोड़ी करीब 250 से अधिक सॉन्ग को साथ में पेश किया। 

यह भी पढ़ें- 45 साल पुराना अमिताभ का वो गाना, रबींद्रनाथ टैगोर के गीत से था प्रेरित; Kishore Kumar की मखमली आवाज ने बनाया कल्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।