The Girl On The Train में कीर्ति कुल्हारी बिना मेकअप के आएंगी नजर
फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train) में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी नो मेकअप लुक में नजर आएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train) को लेकर कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म से अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी जुड़ गई हैं। अब नई खबर आ रही है कि वे इस फिल्म में बिना मेकअप के नजर आएंगी।
जी हां जानकारी के मुताबिक फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl On The Train) में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी नो मेकअप लुक में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वे लंदन रवाना हो चुकी हैं। वे यहां पर करीब एक महीने तक शूटिंग करेंगी। कीर्ति कुल्हारी की पिछली फिल्म की बात करें तो वे 15 अगस्त को रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल में नजर आईं थीं जिसने बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। कीर्ति ने अपनी फिल्मों में अपने किरदार को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट्स किए हैं और एक बार फिर वे इस फिल्म में करने जा रही हैं। इस बारे में कीर्ति कुल्हारी ने बताया कि वे द गर्ल ऑन द ट्रैन में बिना मेक अप वाले लुक में नज़र आएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना मेकअप के रहना अच्छा लगता है। वे इस बात से खुश हैं कि उन्हें मेकअप नहीं करना पड़ेगा।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले फिल्म से फर्स्ट लुक (First Look) जारी किया गया था जिसमें परिणीति चोपड़ा काफी इंटेंस नजर आई थीं। फर्स्ट लुक में दिखाया गया था कि परिणीति चोपड़ा एक बाथटब में डरी हुई सी बैठी हैं और उनके सिर पर भयानक चोट लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 13: 200 करोड़ की राह नहीं इतनी आसान, साहो से होगी टक्कर