Kim Sharma ने मुंबई के नाइट कर्फ्यू पर दिया ऐसा रिएक्शन, जानें- क्या बोलीं मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस
मुंबई में रात का कर्फ्यू कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लगाया गया है। उनका दूसरा फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो समुद्र में बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। किम ने हाल ही में अभिनेता हर्षवर्धन राणे को भी डेट किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा ने एक दिलचस्प फोटो के साथ सोशल मीडिया में रिएक्शन दिया है।
किम भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। किम शर्मा अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया, जिसमें वो ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं। फोटो कैप्शन में लिखा है, 'मैंने सुना मुंबई में रात का कर्फ्यू लगा है, वो भी दिसंबर के लास्ट में'। और नाइट कर्फ्यू पर उनका रिएक्शन चौंकने वाला है।
बता दें कि मुंबई में रात का कर्फ्यू कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लगाया गया है। उनका दूसरा फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो समुद्र में बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। किम ने हाल ही में कुछ वक्त के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे को भी डेट किया था। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
बता दें कि किम शर्मा ने यशराज बैनर की फ़िल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कॉलेज के दिनों से ही किम शर्मा ने मॉडलिंग की दुनिया में अपने कदम जमा लिए थे। उन्होंने कई टीवी कमर्शियल्स में काम किया। इसी दौरान निर्माता आदित्य चोपड़ा की नजर पड़ी और उन्होंने किम शर्मा को उनकी अगली फिल्म “मोहब्बतें” के लिए साइन कर लिया।
मोहब्बतें एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई और किम का करियर एकाएक ऊपर चढ़ने लगा। इस फ़िल्म में किम को शाह रुख़ ख़ान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला था। हालांकि, मोहब्बतें से पहले किम ने शाह रुख़ की फ़िल्म डर में बतौर एक्स्ट्रा काम किया था। किम की आख़िरी फ़िल्म यागम है। यह तेलुगु फ़िल्म 2010 में रिलीज़ हुई थी।