Move to Jagran APP

Kiara Advani ने शादी के बाद कराया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, फैंस के उड़े होश

Kiara Advani Bold Photoshoot कियारा आडवाणी ने एक मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया है। इसमें उन्हें हॉट अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह काफी कूल लग रही है। कियारा आडवाणी की फिल्में काफी पसंद की जाती है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarWed, 22 Mar 2023 02:03 PM (IST)
Kiara Advani ने शादी के बाद कराया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, फैंस के उड़े होश
Kiara Advani Bold Photoshoot: कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani Bold Photoshoot: फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इसमें उन्हें बीच पर खड़े होकर बोल्ड अंदाज में फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। शादी के बाद कियारा आडवाणी का यह पहला बोल्ड फोटोशूट है। इसमें उन्हें काफी बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। कियारा आडवाणी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कियारा आडवाणी ने समर कलेक्शन के लिए फोटोशूट कराया है

दरअसल कियारा आडवाणी ने समर कलेक्शन के लिए फोटोशूट कराया है। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। कियारा आडवाणी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कियारा आडवाणी की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है। इस पर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर दिल और आग की इमोजी भी कमेंट की है। वहीं, कई लोगों ने शानदार, ब्यूटीफुल और अमेजिंग जैसे कमेंट्स भी किए है।

कियारा आडवाणी ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की है

कियारा आडवाणी ने हाल ही में फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों ने इसके बाद मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन रखा था। इसमें कई कलाकारों ने भाग लिया था। वहीं, उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया था। शादी के बाद कई अवसर पर वह शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती नजर आई। इसमें हल्दी और मेंहदी की भी शामिल है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

कियारा और सिद्धार्थ ने शेरशाह में साथ काम किया था

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों को कई अवसर पर देखा गया और डेटिंग की अफवाहें तेज होने लगी लेकिन दोनों ने कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं किया। दोनों ने अंत में राजस्थान के एक महल में शादी की। दोनों अब कई पार्टियों साथ भाग लेते नजर आते हैं। इसके पहले कियारा आडवाणी ने जी सिने अवार्ड्स में परफॉर्म किया था। इसमें उन्हें कई गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)