Move to Jagran APP

रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन से खुशी कपूर ने शेयर की Bathroom Selfies, बहन जान्हवी कपूर ने किया ऐसा कमेंट

खुशी कपूर हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। जिनके ऊपर सभी की निगाहें थमी की थमी रह गईं। इस वेडिंग रिसेप्शन से खुशी कपूर ने अपनी कुछ सेल्फी शेयर की हैं। जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 04:00 PM (IST)
रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन से खुशी कपूर ने शेयर की Bathroom Selfies, बहन जान्हवी कपूर ने किया ऐसा कमेंट
खुशी कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिन रिया कपूर और करण बूलानी ने अपना वेडिंग रिसेप्शन रखा था। जिसमें बी- टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस दौरान सारी लाइम लाइट रिया कपूर की कजिन और श्रीदेवी बनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने लूट ली। खुशी कपूर हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। जिनके ऊपर सभी की निगाहें थमी की थमी रह गईं। इस वेडिंग रिसेप्शन से खुशी कपूर ने अपनी कुछ सेल्फी शेयर की हैं। जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

रिया कपूर की शादी कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई है। 14 अगस्त को हुई शादी के दो दिन बाद 16 अगस्त को रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इस रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। वहीं कपूर परिवार के भी सभी सदस्य पहुंचे। इस दौरान बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में पहुंची थीं। खुशी इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस वेडिंग रिसेप्शन से अपनी कुछ सेल्फी शेयर की है। ये बाथरूम मिरर सेल्फी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे जरूरी बाथरूम सेल्फीज'। इन तस्वीरों पर खुशी कपूर के दोस्त और फैंस भी कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं खुशी कपूर की बहन जान्हवी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या मैं तुम्हारा आर्म काट सकती हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

जान्हवी के अलावा शनाया कपूर, मसाबा गुप्ता, आलिया कश्यप ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया है। वहीं बात करें रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी की तो इसमें अनिल कपूर, सोनम कपूर, आनंद अहूजा, फराह खान, संजय कपूर, महीप कपूर, जहान कपूर, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर के अलावा और भी बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुई थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.