विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन खेसारी लाल यादव 'डंस' से सिखाएंगे फैमिली वैल्यूज, एक्शन-रोमांस का भी होगा तड़का

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 06 Dec 2023 11:47 PM (IST)

भोजपुरी सिनेमा के नामी एक्टर्स की लिस्ट में खेसारी लाल यादव का नाम बड़े ही सम्मान और अदब के साथ ...और पढ़ें

File Photo of Khesari Lal Yadav. Photo Credit: Instagram
File Photo of Khesari Lal Yadav. Photo Credit: Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाई दुनिया में एक से बढ़कर एक मूवीज रिलीज होती हैं। इनमें से कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं और उनके दिमाग में अलग छाप छोड़ती हैं। चाहे हिंदी हो या भोजपुरी सिनेमा, यहां बनने वाली फिल्में अक्सर लीक से हटकर होती हैं। बात जब भोजपुरी सिनेमा की हो रही है, तो खेसारी लाल यादव के बिना इस इंडस्ट्री का जिक्र अधूरा है।

जाने माने एक्टर हैं खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर हैं। फैंस को उनकी फिल्में पसंद हैं। खेसारी अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अलग-अलग तरह की परफॉर्मेंस में लोगों को खासा प्रभावित किया है। एक बार फिर फैंस को उनकी दिल छूने वाली परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। खेसारी लाल यादव डायरेक्टर धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंस' में नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में खेसारी का रोमांस भी देखने को मिलेगा। यानी खेसारी एक बार फिर फैंस को दमदार एक्शन सीन से प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

पारिवारिक मूल्यों से भरी होगी फिल्म

धीरज ठाकुर ने रवि किशन और राखी सावंत, आम्रपाली दुबे जैसे कलाकारों के साथ 'सबसे से बड़ा चैंपियन' और 'परिवर्तन' में काम किया है। इन मूवीज के बाद एक बार फिर धीरज ठाकुर बड़े बजट की फिल्म डंस के साथ हाजिर होंगे। फिल्म का कॉन्सेपट ऐसा होगा, जिसमें पारिवारिक मूल्य बने रहें।

उन्होंने कहा कि आजकल भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड बदल चुका है और यहां के दर्शक अच्छी कहानी के साथ अच्छे ट्रीटमेंट को पसंद कर रहे हैं। पारिवारिक कहानी के साथ-साथ बेहतरीन गीत संगीत और साथ में खेसारी लाल यादव का एक्शन भी लोगों को देखने को मिलेगा, जो उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। उन्होंने बताया कि स्टोरी फाइनल हो चुकी है। फिल्म की तैयारी जारी है, ताकि शूटिंग के समय हर एक डिटेलिंग पर काम हो सके।

कब से शुरू हो रही शूटिंग

फिल्म 'डंस' की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होगी। फिल्म को भारत के अलग-अलग लोकेशन्स पर शूट किया जाएगा। फिल्म 'डंस' मल्टीस्टारर फिल्म होगी, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ कई बड़ी हस्तियां नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: इंटरनेट पर आग लगा रहा अक्षरा सिंह-खेसारी लाल का पानी-पानी गाना, एक्ट्रेस की अदा पर मर मिटे लोग