विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpuri Song: इंटरनेट पर आग लगा रहा अक्षरा सिंह-खेसारी लाल का पानी-पानी गाना, एक्ट्रेस की अदा पर मर मिटे लोग

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 28 Nov 2023 05:32 PM (IST)

Paani Paani Bhojpuri Song अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और भोजपुरी के फेमस हीरो खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav ) ...और पढ़ें

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Photo Instagram)
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Paani Paani Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा ने अदाओं ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। आए दिन अदाकारा ने नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं।

इन दिनों उनका एक गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का नाम है पानी-पानी (Pani-Pani)। इस गाने में अक्षरा सिंह और भोजपुरी के फेमस हीरो खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) की जोड़ी नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Akshara Singh: शिवभक्ति में लीन नजर आईं अक्षरा सिंह, इस वीडियो में दिखाया महादेव के लिए अपना प्यार

लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो

दो साल पहले अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का गाना पानी-पानी रिलीज हुआ था, जिसे आज भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल की जोड़ी यूट्यूब गर्दा उड़ा रही है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

अक्षरा सिंह का दिखा ग्लैमर का तड़का

अक्षरा सिंह  का गाने में ग्लैमर का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। तो वहीं खेसारी भी रॉकिंग अंदाज में नजर आ रहे है। इस गाने को अब तक 12.7 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

रैपर बादशाह ने दी आवाज

इस गाने में जाने-माने रैपर बादशाह ने अपनी आवाज दी है। वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 9 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था। वीडियो की खास बात ये है कि इसमें बादशाह भोजपुरी में रैप गाते हुए देखे जा सकते हैं जो कि इस एल्बम के सेंट्रल ऑफ अट्रैक्शन हैं।

अक्षरा सिंह की राजनीति में हुई एंट्री

अक्षरा सिंह फिल्मी पर्दे पर राज करने के बाद अब राजनीति में कदम रखा है। सोमवार को ही अक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर की पार्टी को ज्वाइन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में वो लोकसभा की चुनाव लड़ने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Akshara Trailer: माफियाओं के निशाने पर आईं 'अक्षरा', रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के चलते लोगों के दिल में अपनी पहचान बना ली है। साल 2010 में उन्होंने फिल्म सत्यमेव जयते से करियर की शुरुआत की थी।