Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11 में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका जा रही दिव्यंका त्रिपाठी दहिया का दावा, परिवार वाले हैं चिंतित

दिव्यंका त्रिपाठी दहिया शो को लेकर बहुत उत्साहित है। हालांकि वह यात्रा करने को लेकर चिंतित भी है। इस बारे में आगे बताते हुए दिव्यंका त्रिपाठी दहिया कहती है मेरे लिए तो टास्क अभी से शुरु हो गया है। अभी से अपने डर का सामना कर रही हूं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 06:00 PM (IST)
खतरों के खिलाड़ी का 11 वां सीजन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूट किया जाएगा।

नई दिल्ली, जेएनएन। खतरों के खिलाड़ी का 11 वां सीजन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूट किया जाएगा। इसके लिए सभी कलाकारों को दक्षिण अफ्रीका जल्द रवाना होना होगा। इनमें टीवी कलाकार दिव्यंका त्रिपाठी दहिया भी शामिल है। अब दिव्यंका त्रिपाठी दहिया ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनके परिवार के लोग शो की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने पर चिंतित है।

loksabha election banner

यह पहली बार होगा जब दिव्यंका त्रिपाठी दहिया अपने पति विवेक दहिया से 1 महीने से ज्यादा समय के लिए दूर होंगी। दिव्यंका त्रिपाठी जल्द दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगी। जहां वह फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग करेंगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पति से दूर रहना उनके लिए एक चुनौती के समान है। इस बारे में बताते हुए दिव्यंका त्रिपाठी दहिया कहती है, 'अभी हमें लग रहा है कि सब कुछ ठीक है और सब कुछ अच्छा हो जाएगा लेकिन कई ऐसे दिन भी आए हैं, जब हमने एक दूसरे को देखकर रो पड़े हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

अब समझ में नहीं आ रहा है कि मैं इतने दिन पति से कैसे दूर रह पाऊंगी लेकिन मेरे पति बहुत सकारात्मक है। मैंने उन्हें सलाह दी है कि वह अपने गांव चले जाए क्योंकि वह मुंबई में अकेले कैसे रहेंगे। वह मुझे लेकर चिंतित है। वह अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैंने सब कुछ पैक तो कर लिया है ना।'

दिव्यंका त्रिपाठी दहिया शो को लेकर बहुत उत्साहित है। हालांकि वह यात्रा करने को लेकर चिंतित भी है। इस बारे में आगे बताते हुए दिव्यंका त्रिपाठी दहिया कहती है, 'मेरे लिए तो टास्क अभी से शुरु हो गया है। अभी से अपने डर का सामना कर रही हूं। शो के बारे में हां कहने के बाद मुझे पता नहीं था कि मेरा परिवार कैसे रिएक्ट करेगा। वह मुझसे लगातार पूछ रहे थे कि क्या ट्रेवल करना सही होगा। अब जब मैं शो में भाग लेने जा रही हूं तो मैंने अपने पति और परिवार को बता दिया है कि मैं अपना पूरा ध्यान रखूंगी।'

दिव्यंका त्रिपाठी दहिया ने यह भी कहा कि उन्हें भी अपने परिवार को लेकर चिंता है कि वह इस माहौल में कैसे अपना ध्यान रखेंगे। दिव्यंका ने यह भी कहा कि शो को हां कहने के बाद उन्हें 15 दिन मिले थे ताकि वह मानसिक और शारीरिक संतुलन बना ले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.