Move to Jagran APP

Khatron Ke Khiladi 11 की प्रतियोगी निक्की तंबोली ने भाई की याद में लिखी कविता, छल्का दर्द

निक्की तंबोली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग ले रही हैंl उन्हें रूबीना दिलैक मनु पंजाबी और अर्जुन बिजलानी जैसे लोग समर्थन भी कर रहे हैंl उन्होंने निक्की तंबोली की पोस्ट पर कमेंट भी किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 05:21 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 07:52 AM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11 की प्रतियोगी निक्की तंबोली ने भाई की याद में लिखी कविता, छल्का दर्द
यह पहली बार नहीं है जब निक्की तंबोली ने भाई की याद में कविता लिखी हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाली निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर भाई जतिन की याद में एक कविता लिखी हैl निक्की तंबोली के भाई का 1 महीने पहले कोरोना से निधन हो गया थाl

loksabha election banner

निक्की तंबोली ने लिखा है, 'भगवान ने देखा कि वह परेशान हो रहा है और इसका कोई इलाज नहीं थाl इसके चलते उन्होंने उसके गले में हाथ डाला और कहा मेरे साथ चलोl हमने नम आंखों से उसे परेशान होते हुए देखाl हमने उसे जाते हुए देखाl हम उसे बहुत प्यार करते थेl हालांकि हम उसे रोक नहीं पाएl एक अच्छा दिल धड़कना रुक गयाl मेहनती हाथ रुक गएl भगवान ने हमारा दिल तोड़ दियाl भगवान सिर्फ अच्छे लोगों को बुलाते हैंl'

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग ले रही हैंl उन्हें रूबीना दिलैक, मनु पंजाबी और अर्जुन बिजलानी जैसे लोग समर्थन भी कर रहे हैंl उन्होंने निक्की तंबोली की पोस्ट पर भी कमेंट किया हैl यह पहली बार नहीं है जब निक्की तंबोली ने भाई की याद में कविता लिखी हैl निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर भाई के निधन पर दर्द भरी कविता लिखी थीl निक्की तंबोली के भाई जतिन के उम्र मात्र 29 वर्ष थी और वह स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थेl इसके चलते 4 मई 2021 को उनका निधन हो गया थाl निक्की ने सोशल मीडिया पर भाई जतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के बारे में भी बताया थाl उनका मानना है कि जतिन अब अच्छी जगह हैl निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में थीl वह काफी लोकप्रिय हुई थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैl निक्की तंबोली की छवि एक ग्लैमरस लड़की की हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.