Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yash: बर्थडे पर KGF स्टार यश को लगा झटका, एक साथ तीन फैंस ने गंवाई जान, परिवार वालों से मिलने पहुंचे एक्टर

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 11:47 AM (IST)

    केजीएफ स्टार यश के लिए उनका 38वां बर्थडे बुरी खबर लेकर आया। जन्मदिन विश करने के चक्कर में एक्टर के तीन फैंस ने अपनी जान गवा दी। वहीं कुछ जख्मी हो गए। एक्टर को जैसे ही इस हादसे की खबर मिली वो तुरंत मृतकों के परिवार वालों से मिलने के लिए रवाना हो गए। यश घायल फैंस से मिलने के लिए अस्पताल भी गए।

    Hero Image
    यश के बर्थडे पर तीन फैंस ने गंवाई जान, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केजीएफ एक्टर यश के फैंस देशभर में बसते हैं। इस फिल्म ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। बीते दिन एक्टर ने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन रंग में भंग तब पड़ गया जब उनके तीन फैंस ने विश करने के चक्कर में अपनी जान गवां दी। इस हादसे के बाद एक्टर मृतकों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यश ने 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी तैयारी फैंस ने कई दिन पहले शुरू कर दी थी।

    यह भी पढ़ें: Toxic: गैंगस्टर के बाद अब पर्दे पर टॉक्सिक बनेंगे KGF स्टार यश, टाइटल के साथ रिलीज डेट का खुलासा

    कैसे हुआ हादसा ?

    यश के 38वें जन्मदिन पर एक्टर को विश करने के लिए उनके कुछ फैंस बिजली के खंभे पर चढ़कर पोस्टर लगा रहे थे। इस दौरान करंट लगने की वजह से तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, तीन और लोग घायल हो गए, जिनकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    फैंस के परिवार से मिलने पहुंचे यश

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने यश का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्टर तीनों मृतकों के परिवार से मिलने के लिए कर्नाटक के गदग के लिए रवाना होते हुए दिख रहे हैं। यश घायल फैंस से मिलने के लिए अस्पताल भी गए।

    एक्टर ने फैंस को दी सलाह

    यश ने पीड़ितों से मिलने के बाद मीडिया से बात भी की। उन्होंने बताया कि वो अपने चाहने वालों से इस तरह की उम्मीद नहीं करते हैं। एक्टर ने ये भी कहा कि फैंस को अपने परिवार के लिए भी जिम्मेदार रहना जरूरी है। यश ने बताया कि इस तरह के हादसों से बचने के लिए वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करते हैं।

    केजीएफ के बाद किस फिल्म में नजर आएंगे यश ?

    यश के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए थे। जिसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था, जो आजकल सालार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। केजीएफ 2 ने देशभर में छप्परफाड़ कमाई की थी। यश के अपकमिंग प्रोजेक्ट में फिल्म टॉक्सिक शामिल है, जिसका उन्होंने हाल ही में एलान किया था। 

    यह भी पढ़ें- Toxic: करीना कपूर खान फिल्म 'टॉक्सिक' में निभाएंगी लीड रोल! यश संग करेंगी कन्नड़ में डेब्यू