विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KGF 2 के बाद एक बार फिर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं रॉकिंग स्टार यश, इस तारीख को हट जाएगा टाइटल से पर्दा

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 04 Dec 2023 11:48 AM (IST)

KGF 2 एक्टर यश अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्म केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ...और पढ़ें

केजीएफ 2 स्टार यश ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की/फोटो- Instagram
केजीएफ 2 स्टार यश ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की/फोटो- Instagram

HighLights

  1. KGF 2 स्टार यश ने की अपनी अगली फिल्म की घोषणा
  2. इस दिन यश उठाएंगे अपनी फिल्म के टाइटल से पर्दा
  3. एक बार फिर बड़ा धमाका करने आ रहे हैं KGF 2 स्टार यश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। KGF 2 Star Yash: कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' ने बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ा दिया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी उनकी ये पहली फिल्म थी, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया गया था।

फिल्म की कहानी से लेकर यश के धमाकेदार एक्शन को देखने के बाद फैंस की डिमांड पर मेकर्स KGF 2 लेकर आए, जिसने पहले पार्ट से दोगुना ज्यादा बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया। KGF 2 में यश के साथ संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आए थे। KGF 3 की चर्चा के बीच अब हाल ही में यश की तीसरी फिल्म की घोषणा हो चुकी है।

KGF 2 के बाद अब यश ने की अपनी नई फिल्म की घोषणा

साउथ ऑडियंस से लेकर हिंदी दर्शकों के चहेते सितारे बन चुके कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश KGF 2 के बाद अगली मूवी की घोषणा करने का दर्शक एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब हाल ही में वो पल आ चुका है, क्योंकि यश ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें: KGF से पहले ही लिख दी गई थी प्रभास की फिल्म Salaar की कहानी, एक पार्ट में बनती तो इतने घंटे की होती फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यश की अगली फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए फैंस की बैचेनी को दोगुना बढ़ा दिया है। उन्होंने यश की नई फिल्म का अपडेट देते हुए लिखा, "केजीएफ 2 के बाद अब यश 8 दिसंबर को अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। केजीएफ 2 की सफलता के बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस करेंगे"।

फिलहाल ये है केजीएफ 2 स्टार यश की फिल्म का टाइटल

उन्होंने जानकारी शेयर करने के साथ ही ये भी बताया कि फिलहाल कन्नड़ के रॉकिंग स्टार की फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'यश 19' है। इस फिल्म में यश केवीएन प्रोडक्शन्स के साथ कोलाब्रेशन करने वाले हैं।

क्या होगा यश की अगली फिल्म का टाइटल इस पर से तो 8 दिसंबर को पर्दा उठ ही जाएगा। आपको बता दें कि यश की फिल्म केजीएफ ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का दुनियाभर में बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: गदर 2 के बाद इन दो बड़ी फिल्मों के पीछे हाथ धोकर पड़ा 'जवान', वर्ल्डवाइड 800 के पार